facebookmetapixel
Advertisement
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 छात्रों के मौत की खबर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारीमई में सुस्त पड़ी बुनियादी ढांचे की रफ्तार, कोर सेक्टर्स की ग्रोथ 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आईचीन ने अमेरिका पर किया बड़ा पलटवार, लॉकहीड मार्टिन समेत 10 दिग्गज डिफेंस कंपनियों पर लगाया प्रतिबंधक्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेत

औसत से कम बारिश के चलते मक्का वायदा तेज

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:41 PM IST

पिछले हफ्ते के दौरान औसत से 33 फीसदी कम बारिश होने के मौसम विभाग के दावे के बाद शुक्रवार को मक्के के वायदा मूल्य ने एक नई ऊंचाई को छू लिया।


कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई तक 4.10 करोड़ हेक्टेयर में मक्के की बुआई की गई है। जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.27 करोड़ हेक्टेयर में मक्के की बुआई हो चुकी थी। जानकारों के मुताबिक, कम बुआई होने से मांग की तुलना में आपूर्ति का समीकरण थोड़ा कड़ा हो जाएगा।

विश्लेषकों ने बताया कि बाजार नियामक की टिप्पणियों  और रकबे में कमी होने के चलते उत्पादन में कमी होने की आशंका से मक्के के वायदा मूल्य में गुरुवार को लगभग 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जो अधिकतम ऊपरी सीमा है। फॉरवर्ड मार्केट कमीशन (एफएमसी) के चेयरमैन ने बुधवार को कहा था कि और अधिक जिंसों के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की एफएमसी की कोई योजना नहीं है। दिन के उत्तरार्ध्द में मुनाफावसूली के कारण विश्लेषक वायदा मूल्यों के कम होने का अनुमान लगा रहे हैं।

सबसे अधिक सक्रिय अगस्त के वायदा मूल्य में 0.99 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और नैशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव एक्सचेंज पर इसका कारोबार 1,073 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा था। सत्र की शुरुआत में इसने 1,085 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर को छुआ था। हाजिर और वैश्विक बाजारों में कीमतों की मजबूती से वायदा मूल्यों को समर्थन मिल रहा है। आंध्र प्रदेश के निजामाबाद में हाजिर मूल्य 1,093 रुपये प्रति क्विंटल हैं।

शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सितेबर डिलीवरी वाले मक्के में हाल में आई गिरावट में सुधार हुआ और इसमें 8.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कारोबारियों के अनुसार, मक्के की कीमत में तब तक कमी नहीं आने की उम्मीद नहीं है जब तक नई फसल बाजार में नहीं आ जाती है। कारोबारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में मांग में तेजी आएगी जबकि स्टॉकिस्ट या उद्योग के पास मक्के का कोई भंडार नहीं है।

Advertisement
First Published - July 25, 2008 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement