facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

केन्या में उत्पादन घटा तो भारत का चाय निर्यात बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:05 AM IST

चाय के प्रमुख उत्पादक देश केन्या में चाय उत्पादन में आई बड़ी गिरावट के चलते भारत का चाय निर्यात अगस्त महीने में 4 फीसदी बढ़ गया।


इस बढ़ोतरी के साथ ही साल 2008 के पहले आठ महीने में चाय का लदान करीब 20 फीसदी उछल गया। चाय बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में 18.47 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ जबकि एक साल पहले इस अवधि में 17.78 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था।

इस साल के पहले आठ महीने में चाय का लदान 124.04 मिलियन किलोग्राम पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस अवधि में 106.64 किलोग्राम चाय का लदान हुआ था।चाय बोर्ड के सीनियर अधिकारी ने कहा कि चाय के सबसे बड़े उत्पादक केन्या में उत्पादन में गिरावट के चलते दुनिया के खरीदारों ने भारत और चीन का रुख किया।

हालांकि अगस्त महीने में चाय के निर्यात में हुई बढ़ोतरी मामूली है क्योंकि जुलाई महीने में चाय निर्यात में 53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। चाय उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि अगर मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो अगस्त में चाय निर्यात का आंकड़ा जुलाई के स्तर का ही है।

इस साल जुलाई में 18.16 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ जबकि एक साल पहले इस महीने में 11.88 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात हुआ था। अगर कीमत के लिहाज से देखा जाए तो अगस्त महीने में चाय के निर्यात मूल्य में 15 फीसदी का उछाल रहा और यह 218.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एक साल पहले इस महीने में यह आंकड़ा 189.15 करोड़ रुपये का चाय निर्यात हुआ था।जनवरी से अगसस्त के बीच चाय का लदान बढ़कर 1314.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस अवधि में 1099.42 करोड़ रुपये का चाय का लदान हुआ था।

दुनिया में चाय केदूसरे सबसे बड़े चाय उत्पादक भारत में अगस्त महीने में चाय का उत्पादन छह फीसदी बढ़ा और यह 123.10 मिलियन किलोग्राम पर पहुंच गया। एक साल पहले इस अवधि में 116.28 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।

जनवरी से अगस्त के दौरान चाय का उत्पादन 599.73 किलोग्राम के स्तर पर रहा जबकि एक साल पहले इस अवधि में 576.07 किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।अगस्त महीने में चाय के आयात में 70 फीसदी की तेजी रही और यह 2.41 मिलियन किलोग्राम पर पहुंच गया जबकि एक साल पहले इस अवधि में 1.42 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।

इसी तरह जनवरी से अगस्त केदौरान 12.68 मिलियन किलोग्राम चाय का आयात हुआ जबकि एक साल पहले इस अवधि में 9.39 मिलियन किलोग्राम चाय का आयात हुआ था।अगर कीमत के लिहाज से देखा जाए तो अगस्त महीने में एक साल पहले इसी महीने के मुकाबले चाय का आयात मूल्य लगभग दोगुना हो गया।

इस अगस्त में 17.01 करोड़ रुपये के चाय का आयात हुआ जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 8.31 करोड़ रुपये था। साल के पहले आठ महीने में कुल 93 करोड़ रुपये की चाय का आयात हुआ जबकि एक साल पहले इस अवधि में 64 करोड़ रुपये की चाय का आयात हुआ था।

ब्लैक टी की बात करें तो भारत दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। हालांकि चीन का स्थान अब भी अग्रणी बना हुआ है क्योंकि वहां 1094 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन अनुमानित है जबकि भारत में 945 मिलियन किलोग्राम चाय का उत्पादन हो सकता है। केन्या विश्व में चाय का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और यहां 2007 में 369.61 किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था।

Advertisement
First Published - October 15, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement