facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोक

भारत फिर बना बांग्लादेश का प्रमुख निर्यातक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 AM IST

बांग्लादेश ने पिछले जुलाई से इस मार्च के बीच के नौ महीनों में चीन की तुलना में भारत से ज्यादा सामान का आयात किया है।


केंद्रीय बैंक द्वारा घोषित आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश में चावल की खासी कमी होने से इसे अपने पड़ोसी मुल्क भारत से काफी मात्रा में खाद्यान्न का आयात करना पड़ा है।  कुछ साल पहले चीन ने भारत को पीछे छोड़ते हुए दक्षिण एशिया के आर्थिक तौर पर पिछड़े इस राष्ट्र के लिए मुख्य निर्यातक की हैसियत कब्जा ली थी।

पिछले साल भी यही स्थिति बनी रही पर बीते जुलाई से इस साल मार्च के दौरान भारत ने चीन की तुलना में बांग्लादेश को ज्यादा सामानों का निर्यात करने में सफलता हासिल कर ली है। इस दौरान, भारत ने बांग्लादेश को जहां 2.45 अरब डॉलर के उत्पादों का निर्यात किया, वहीं चीन केवल 2.29 अरब डॉलर का ही निर्यात कर पाया।

आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई से मार्च के बीच बांग्लादेश ने भारत से 73 करोड़ डॉलर के चावल के आयात किए। जबकि पूरे वित्त वर्ष 2006-07 में भारत इसे केवल 17 करोड़ डॉलर के चावल का निर्यात कर पाया था। पिछले साल नवंबर में सबसे भीषण चक्रवात और बाढ़ ने लगभग 20 लाख टन चावल बर्बाद कर दिया।

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement