कमोडिटी

In Parliament: देश में कुल दूध उत्पादन 2393 लाख टन, गायें 53% और भैंसें 43% योगदानकर्ता

उत्तर प्रदेश देश में भैंसों से सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है। राजस्थान गायों और भैंसों दोनों से दूध उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

Published by
निमिष कुमार   
Last Updated- August 12, 2025 | 8:49 PM IST

भारत में दूध उत्पादन के क्षेत्र में एक नई जानकारी सामने आई है। केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने लोकसभा में जानकारी दी कि बेसिक एनीमल हस्बैंड्री स्टैटिस्टिक्स 2024 के अनुसार, देश में वर्ष 2023-24 के दौरान कुल दूध उत्पादन 239.30 मिलियन टन रहा। जिसमें गायों से प्राप्त दूध 53.12% और भैंसों से प्राप्त दूध 43.62% रहा। बाकी का दूध अन्य पशुओं जैसे बकरी आदि से आता है।

  • गायों से: 1,27,105.15 हजार टन
  • भैंसों से: 1,04,388.29 हजार टन
  • उत्तर प्रदेश देश में भैंसों से सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है।
  • राजस्थान गायों और भैंसों दोनों से दूध उत्पादन में अग्रणी राज्यों में शामिल है।
  • उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड में दूध उत्पादन काफी कम है

Also read: BS Special: Experts का कहना, सरसों फसल पर विशेष ध्यान ला सकता है घरेलू खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता 

राज्यवार दूध उत्पादन (2023-24) – आंकड़े हज़ार टन में

राज्य गायों से दूध भैंसों से दूध
उत्तर प्रदेश 13,106.39 24,351.54
राजस्थान 14,806.90 16,789.55
मध्य प्रदेश 10,086.07 10,197.10
महाराष्ट्र 10,354.23 5,334.62
गुजरात 9,685.54 8,215.93
बिहार 8,304.00 4,268.88
कर्नाटक 10,589.94 2,833.08
तमिलनाडु 10,426.18 250.66
पंजाब 6,087.47 7,824.43
आंध्र प्रदेश 6,078.68 7,912.45

In Parliament: ‘DVT कहीं बड़ी कंपनियों के MSMEs अधिग्रहण का जरिया ना बन जाए: संसदीय समिति

First Published : August 12, 2025 | 8:49 PM IST