facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

नेपाल के रास्ते खाद्य तेलों के आयात ने बढ़ाई इंडस्ट्री की टेंशन, SEA ने कहा- किसानों के साथ सरकार को भी हो रहा नुकसान

Advertisement

जनवरी में कच्चे पाम तेल का आयात घटकर 13 साल के निचले स्तर पर, कच्चे सोयाबीन तेल का आयात ढाई से अधिक बढ़कर 12.72 लाख टन

Last Updated- February 12, 2025 | 5:02 PM IST
Edible oil
Representational Image

बीते कुछ महीनों से नेपाल के रास्ते भारत में खाद्य तेलों का आयात बढ़ रहा है। इससे घरेलू खाद्य तेल उद्योग की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। मलेशिया, इंडोनेशिया, अर्जेंटीना, रूस, यूक्रेन भारत के लिए मुख्य खाद्य तेल आपूर्तिकर्ता देश हैं। लेकिन बीते महीनों में नेपाल से तेल का आयात बढ़ा है। इस बीच, देश में जनवरी महीने में पाम तेल का आयात 13 साल के निचले स्तर पर चला गया है। हालांकि चालू तेल वर्ष की पहली तिमाही में सोयाबीन तेल के आयात में भारी इजाफा हुआ है। चालू तेल वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) की नवंबर-जनवरी अवधि में 37.83 लाख खाद्य तेलों का आयात हुआ, जो पिछली समान अवधि के 36.47 लाख टन आयात से 3.72 फीसदी अधिक है। खाद्य व अखाद्य दोनों को मिलाकर इस अवधि में तेल आयात 6 फीसदी बढ़कर 39.08 लाख टन हो गया। हालांकि इस जनवरी खाद्य तेल आयात पिछली जनवरी के 12 लाख टन से घटकर 10.49 लाख टन रह गया।

नेपाल के रास्ते कितना आयात?

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के मुताबिक 15 अक्टूबर 2024 से 15 जनवरी 2025 के बीच नेपाल ने करीब दो लाख टन खाद्य तेल का आयात किया, जिसमें मुख्य रूप से कच्चा सोयाबीन और सूरजमुखी तेल शामिल था। इसी अवधि में नेपाल ने 1.10 लाख टन खाद्य तेलों का निर्यात भारत को किया। जाहिर है नेपाल ने आयात किए खाद्य तेल का आधे से ज्यादा भारत को निर्यात कर दिया।

SEA का कहना है कि चूंकि नेपाल से भारत आने वाला खाद्य तेल सस्ता पड़ता है। इसलिए नेपाल के रास्ते आने वाले इस खाद्य तेल से न केवल घरेलू खाद्य तेल उद्योग को नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे किसानों के साथ ही सरकार को राजस्व के रूप में चपत लग रही है।

जनवरी में पाम तेल का आयात 13 साल के निचले स्तर पर

SEA से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारत में जनवरी महीने में 2.75 लाख टन पाम तेल का आयात हुआ, जो पिछले 13 साल का निम्न स्तर है। साथ ही यह पिछले साल जनवरी में आयात हुए 7.80 लाख टन से भी करीब 3 गुना कम है। भारत में पाम तेल बाजार हिस्सेदारी और बिक्री में कमी आने की वजह उपभोक्ताओं द्वारा कम कीमत वाले आयातित सोयाबीन तेल की ओर रुख करना है। चालू तेल वर्ष की नवंबर-जनवरी अवधि में देश में 11.14 लाख टन पाम तेल का आयात हुआ है, जो पिछले तेल वर्ष की इसी अवधि में आयात हुए 18.45 लाख टन से कम है।

सोयाबीन तेल का आयात बढ़ा, सूरजमुखी तेल आयात में भी इजाफा

देश में चालू तेल वर्ष के दौरान कच्चे सोयाबीन तेल के आयात में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। SEA के मुताबिक नवंबर 2024 से जनवरी 2025 की अवधि में 12.72 लाख टन कच्चे सोयाबीन तेल का आयात हो चुका है, जो पिछले तेल वर्ष की इसी अवधि में आयात हुए 4.91 लाख टन से करीब ढाई गुना अधिक है। जनवरी महीने में सालाना आधार पर सोयाबीन तेल का आयात दोगुने से अधिक बढ़कर 4.44 लाख टन हो गया। सोयाबीन तेल का आयात बढ़ने की वजह इसके दाम पाम तेल से कम होना है। जनवरी महीने में भारतीय बंदरगाह पर कच्चे पाम तेल के दाम 1,170 डॉलर प्रति टन थे, जबकि कच्चे सोयाबीन तेल के दाम 1,118 डॉलर प्रति टन दर्ज किए गए। सोयाबीन के साथ ही कच्चे सूरजमुखी तेल का आयात भी बढ़ रहा है। चालू तेल वर्ष में नवंबर-जनवरी अवधि में 8.93 लाख टन सूरजमुखी तेल का आयात हुआ, जबकि पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 6.09 लाख टन था।

Advertisement
First Published - February 12, 2025 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement