facebookmetapixel
Advertisement
पीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़लाREITs को सिर्फ फिक्स्ड इनकम समझना भूल! यील्ड के साथ कैपिटल ग्रोथ का भी मौकानिवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते खुलेंगे कुल 10 IPO, कई कंपनियों के शेयर भी होंगे लिस्टभारी उछाल के बाद क्या सोने-चांदी की कीमत में आएगी गिरावट या जारी रहेगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की रायपीपीएफ से डिजिटल गोल्ड तक: इन 7 विकल्पों में हर महीने थोड़ा निवेश, लंबे समय में बनाएं बड़ा फंडअमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की चाल तय करेगी बाजार की दिशा, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक के आसार‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारी

एफएमसी के अधिकारक्षेत्र के मसले पर सीईआरसी में सुनवाई कल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:17 PM IST

केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) मंगलवार को एनसीडीईएक्स की सहयोगी कंपनी पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया (पीईआई) की याचिका पर सुनवाई करेगा।
याचिका में पीईआई ने वायदा बाजार आयोग के अधिकारक्षेत्र पर सवाल खड़े किए हैं। पीईआई का कहना है कि बिजली जिंस नहीं है, लिहाजा एफएमसी इसके वायदा कारोबार की अनुमति नहीं दे सकता।
गौरतलब है कि एमसीएक्स ने शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ने बिजली वायदा कारोबार की शुरुआत की थी। केंद्रीय बिजली नियामक आयोग के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि मंगलवार को 10.30 बजे मामले की सुनवाई शुरू होगी।
सुनवाई के वक्त एमसीएक्स, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज और वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) के प्रतिनिधि को उपस्थित को कहा गया है। पीईआई की सीईओ रूपा देवी सिंह से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा – मंगलवार को सीईआरसी मामले की सुनवाई करेगा। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे रहे।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 6:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement