Representative Image
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 787 रुपये की तेजी के साथ 1,18,900 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,18,113 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,108 रुपये की तेजी के साथ 1,19,221 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,19,426 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,18,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 1,19,426 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
यह भी पढ़ें: चांदी ने 9 महीनों में 61% की बढ़त बनाई, 2025 में सोने से आगे निकली
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 883 रुपये की तेजी के साथ 1,46,627 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,45,744 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,456 रुपये की तेजी के साथ 1,47,200 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,47,479 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,46,627 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,47,479 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और दोनों के भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। Comex पर सोना 3,913.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,908.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 37.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,946.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव आज 3,951.40 डॉलर के भाव पर आज सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 48.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.96 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 30 डॉलर की तेजी के साथ 48.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव आज 48.31 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें: Gold vs Silver: सोने से आगे निकली चांदी, लेकिन एक्सपर्ट क्यों दे रहे सोने में दांव लगाने की सलाह?
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 1,18,900 | 1,18,113 | 1,19,221 |
चांदी | 1,46,627 | 1,45,744 | 1,47,200 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,913.50 | 3,908.90 | 3,946.70 |
चांदी | 48.06 | 47.96 | 48.26 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)