facebookmetapixel
Gold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावटUnion Budget 2026 Decoded: निरंतरता या बदलाव?‘सोना-चांदी-बिटकॉइन की गिरती कीमतें एक बड़ा मौका’, रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों से ऐसा क्यों कहा?2.78 लाख बुकिंग, 1.75 लाख ऑर्डर पेंडिंग; मजबूत मांग के बीच दाम बढ़ाने की तैयारी में मारुतिजनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हल्की रिकवरी, नए ऑर्डर में तेजी से PMI सुधरकर 55.4 पर

Gold Silver Price Today: सोने की चमक फीकी, चांदी ने फिर पकड़ी रफ्तार; चेक करें आज के रेट

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,15,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- July 25, 2025 | 10:53 AM IST
Gold-Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today, July 25: सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज नरमी देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 98,550 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,15,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के शुरुआती कारोबार में नरमी, जबकि चांदी में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 144 रुपये की गिरावट के साथ 98,582 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 98,726 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 175 रुपये की गिरावट के साथ 98,551 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,586 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 98,535 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चमके

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 334 रुपये की तेजी के साथ 1,15,466 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,15,133 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 235 रुपये की तेजी के साथ 1,15,368 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,15,530 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,15,352 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,16,641 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी तेज, सोना नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ, सोने की गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 3,372.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,373.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह  9.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,363.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 39.29 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 39.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की तेजी के साथ 39.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 98,582 98,726 98,551
चांदी 1,15,466 1,15,133 1,15,368
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,372.10 3,373.50 3,363.90
चांदी 39.29 39.22 39.30

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

First Published - July 25, 2025 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट