कमोडिटी

Gold-Silver price today: सोने के दाम में गिरावट, भाव आया 71 हजार के नीचे

Gold Silver price today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,327.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- April 25, 2024 | 12:37 PM IST

Gold-Silver Price Today, April 25: बुधवार की तेजी के बाद सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 70,650 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 272 रुपये की गिरावट के साथ 70,778 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 386 रुपये की गिरावट के साथ 70,664 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,778 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,650 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 174 रुपये की गिरावट के साथ 82,060 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 527 रुपये की गिरावट के साथ 81,707 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,060 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 81,501 रुपये के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

Also read: TDS बचाने के लिए अपनी आय के हिसाब से चुनें फॉर्म 15G/15H, धारा 197 के तहत भी कर सकते हैं आवेदन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,327.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,338.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,331.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.18 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 27.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

First Published : April 25, 2024 | 10:05 AM IST