facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

सोने में 130 रुपये का उछाल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:05 AM IST

स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से और शेयर बाजार में हाथ जला चुके निवेशकों द्वारा इस कीमती धातुओं में निवेश के चलते बुधवार को सोना 130 रुपये उछल गया और यह 13330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।


बाजार के विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को 210 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से गंवा चुका सोना बुधवार को बढ़त पर रहा क्योंकि रुपये में आई कमजोरी और गिरते शेयर बाजार ने निवेशकों को इस ओर खींच लिया। चांदी में भी 50 रुपये की तेजी रही क्योंकि सिक्के बनाने वालों ने इस धातु में अच्छी खासी लिवाली की। बुधवार को सेंसेक्स में 600 से ज्यादा अंकों की गिरावट रही और यह 11 हजार के स्तर से नीचे आ गया क्योंकि लगभग सभी सेक्टर में निवेशकों ने भारी बिकवाली की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में मजबूती और त्योहार व शादी-विवाह के सीजन में खरीदारी के बढ़ते रुझान ने सोने की कीमतों को ऊपर चढ़ने में मदद किया। लंदन में सोना 9.17 डॉलर प्रति आउंस उछलकर 845.88 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया।

न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 8.40 डॉलर चढ़कर 847.90 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गया।घरेलू बाजार में सोना स्टैंडर्ड 130 रुपये की मजबूती के साथ 13330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि आभूषण की कीमत में भी 130 रुपये की तेजी दर्ज की गई और यह 13180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी में भी 50 रुपये प्रति किलो की तेजी आई और यह 18800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ। चांदी का सिक्का 200 रुपये उछलकर 28500 पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 12:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement