facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Gold Price: फेड की ब्याज कटौती की उम्मीदों से सोना चढ़ा, लगातार चौथे महीने बढ़त के आसार

Advertisement

हाजिर सोना 07:17 बजे (जीएमटी) तक 0.7 फीसदी बढ़कर 4,185.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 14 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है

Last Updated- November 28, 2025 | 10:07 PM IST
gold jewellery

सोने की हाजिर कीमतों में शुक्रवार को तेजी आई और लगातार चौथे महीने इसमें वृद्धि की संभावना है। निवेशकों की इस आस से इसमें तेजी आई है कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा जबकि एक्सचेंज ऑपरेटर सीएमई ग्रुप में खराबी के कारण वायदा कारोबार रुक गया।

खराबी के कारण सीएमई ग्रुप ने अपने मुद्रा प्लेटफॉर्म और विदेशी मुद्रा, कमोडिटीज़, ट्रेजरी और शेयर वायदा कारोबार पर रोक लगा दी। इस खराबी से पहले दिसंबर डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 4,221.30 डॉलर प्रति औंस पर था।

एबीसी रिफाइनरी में संस्थागत बाजारों के वैश्विक प्रमुख निकोलस फ्रैपेल ने कहा, मुख्य प्रभाव ओटीसी (ओवर द काउंटर) स्प्रेड में उल्लेखनीय वृद्धि है क्योंकि वायदा में तरलता गायब हो गई है।

हाजिर सोना 07:17 बजे (जीएमटी) तक 0.7 फीसदी बढ़कर 4,185.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 14 नवंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। इसमें 3 फीसदी की साप्ताहिक वृद्धि की उम्मीद है। इस महीने बुलियन में 3.9 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

ट्रेडर दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की 85 फीसदी संभावना मान रहे हैं जो एक हफ्ते पहले 50 फीसदी थी। इस हफ्ते सैन फ़्रांसिस्को फेड की अध्यक्ष मैरी डेली और फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर की टिप्पणियों ने अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है।

अमेरिकी डॉलर जुलाई के अंत के बाद के अपने सबसे खराब सप्ताह की ओर बढ़ रहा था। कमजोर डॉलर ने डॉलर कीमत वाले सोने को अन्य मुद्राओं का उपयोग करने वाले खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक बना दिया है। अन्य बाजारों में हाजिर चांदी 1 फीसदी बढ़कर 53.98 डॉलर प्रति औंस और प्लैटिनम 2.3 फीसदी बढ़कर 1,645.60 डॉलर पर पहुंच गया जबकि इस सप्ताह चांदी 7.9 फीसदी और प्लैटिनम 8.9 फीसदी बढ़ा। पैलेडियम 0.4 फीसदी गिरकर 1,433.20 डॉलर पर आ गया, लेकिन इसमें 4.3 फीसदी की साप्ताहिक वृद्धि की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement