facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Gold Price: अमेरिकी आंकड़ों में देरी से सोना एक सप्ताह के हाई से नीचे, चेक करें ताजा भाव

Advertisement

पिछले सत्र में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के बाद 09.42 बजे (जीएमटी) तक हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 4,129.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गया

Last Updated- November 25, 2025 | 10:47 PM IST
gold jewellery

डॉलर में मजबूती के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई और ये एक सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे आ गईं। उधर, निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। ये आंकड़े भविष्य में फेडरल रिजर्व की दर कटौती की उम्मीदों को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं।

पिछले सत्र में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के बाद 09.42 बजे (जीएमटी) तक हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 4,129.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिन में पहले कीमतें 14 नवंबर के बाद के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं।

दिसंबर डिलिवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.8 फीसदी बढ़कर 4,126.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर पिछले हफ्ते के लगभग छह महीने के उच्चतम स्तर के आसपास रहा, जिससे सराफा की तेजी कम हुई क्योंकि मजबूत डॉलर से अन्य मुद्रा में सोना महंगा हो जाता है।

विजडमट्री के कमोडिटी रणनीतिकार नितेश शाह ने कहा, हमने सभी परिसंपत्तियों में व्यापक वृद्धि देखी है, आंशिक रूप से इसलिए कि बाजार फेड की अगली कटौती के समय का फिर से आकलन कर रहे हैं।

सीएमई के आंकड़ों के अनुसार बाजार दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की 81 फीसदी और जनवरी में बदलाव की 86 फीसदी संभावना जता रहे हैं। फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने सोमवार को कहा था कि श्रम बाजार में इतनी नरमी आ गई है कि दिसंबर में एक और चौथाई अंकों की कटौती उचित है। हालांकि आगे के कदम आने वाले आंकड़ों पर निर्भर करेंगे।

उनकी यह टिप्पणी न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स की उस टिप्पणी के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्याज दरें निकट भविष्य में गिर सकती हैं। कम ब्याज दरें गैर-प्रतिफल वाले सोने को सहारा देती हैं। शाह ने कहा कि यथार्थवादी परिदृश्य में संरचनात्मक रूप से कमजोर डॉलर 2026 तक सोने को 4,700 डॉलर तक पहुंचा सकता है।

अन्य स्थानों पर हाजिर चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 51.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। प्लैटिनम 1,543.46 डॉलर पर स्थिर रहा जबकि पैलेडियम 1.1 फीसदी गिरकर 1,380.00 डॉलर पर आ गया।

Advertisement
First Published - November 25, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement