facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

Gold Outlook: संवत 2081 में सोना 15-18 प्रतिशत रिटर्न देने को तैयार: विश्लेषक

Advertisement

सोने ने संवत 2080 में निफ्टी सहित कई परिसंपत्ति वर्गों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Last Updated- November 03, 2024 | 7:52 PM IST

Gold Outlook: सकारात्मक आर्थिक कारकों और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते संवत 2081 में सोना 15-18 प्रतिशत का प्रतिफल दे सकता है। विशेषज्ञों ने यह अनुमान जताया। दिवाली के दिन शुरू हुआ संवत 2081 हिंदू कैलेंडर में एक नये वित्त वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और इसलिए भारतीय निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है।

विश्लेषकों ने कहा कि सोने और चांदी का प्रदर्शन पिछले संवत 2080 में मजबूत रहा है और संवत 2081 के लिए धारणा सकारात्मक बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक कारकों में बदलाव की स्थिति में निवेशकों को मामूली लाभ भी मिल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने बताया, ”संवत 2081 में सोने के लिए संभावनाएं सकारात्मक बनी हुई हैं। हमें उम्मीद है कि कम से कम 10 प्रतिशत की तेजी तो रहेगी और अगर आयात शुल्क में कटौती से खरीदारी में तेजी जारी रहती है तो सोना 15-18 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है।” सोने ने संवत 2080 में निफ्टी सहित कई परिसंपत्ति वर्गों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Also read: Gold-Silver price: सोने के दाम 80 हजार के पार, जानें चांदी का कितना चल रहा है भाव

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस और मुद्रा शोध के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और वैश्विक ब्याज दर नीतियों में बदलाव से सोने की कीमतों को समर्थन मिला। भू-राजनीतिक जोखिमों और भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की खरीदारी की, जिसके चलते पिछले साल इसकी कीमतों में 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई।

दूसरी ओर, चांदी में संवत 2080 के दौरान जोरदार उछाल आया और इस औद्योगिक धातु की कीमत करीब 40 प्रतिशत बढ़ गई। विशेषज्ञों ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा प्रतिबद्धताओं के कारण चांदी की मांग में वृद्धि जारी रहेगी।

Advertisement
First Published - November 3, 2024 | 7:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement