facebookmetapixel
Advertisement
Share Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली से मचा हड़कंप, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा40 सुपरटैंकर और 80 मिलियन बैरल तेल: जानिए क्यों दुनिया भर की नजरें टिकी हैं होर्मुज परमहंगाई को लेकर सावधान रहने की जरूरत, इसलिए नहीं बदलीं ब्याज दरें: RBI गवर्नर संजय मल्होत्राMF मार्केट में बड़ा बदलाव! Zerodha लाया पहला ‘लाइफ साइकिल फंड’, सिर्फ ₹100 से निवेश की होगी शुरुआतग्रीन एनर्जी पर RIL का मेगा प्लान! जामनगर गीगा कॉम्प्लेक्स, कच्छ सोलर फार्म बनेंगे गेमचेंजर; बनेंगी 2 लाख नौकरियांApple यूजर्स को बड़ा झटका! महंगे हो सकते हैं iPhone, जानें वजह₹1 लाख करोड़ का बिजनेस, JIO IPO, Ajio और JioMart का विस्तार: ईशा अंबानी ने बताया RCPL का फ्यूचर प्लानITR filing: फॉर्म 16 से गायब रह सकती हैं ये 10 तरह की कमाई, ITR फाइल करते समय भूलना पड़ सकता है भारीRIL AGM 2026: जामनगर बनेगा दुनिया की पहली ऑटोनॉमस रिफाइनरी, पश्चिम एशिया संकट में 4 गुना बढ़ाई LPG सप्लाईReliance AGM में बोलीं ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल ने FY26 में रचा इतिहास, जियोमार्ट बना सबसे बड़ा क्विक कॉमर्स नेटवर्क

सोना अब नहीं रहा निवेश का सुरक्षित विकल्प

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:47 AM IST

मंदी का असर सोने की कीमतों पर अब भी दिख रहा है। इसकी कीमतों में उठापटक होना अब भी जारी है। ऐसे में सोना निवेश का सुरक्षित विकल्प नहीं रह गया है।


जानकारों के मुताबिक, साल भर में पैदा हुए मुश्किल आर्थिक हालात की वजह से सोना अब सुरक्षित निवेश की कसौटियों पर खरा नहीं उतर रहा। अभी-अभी खत्म हुए संवत 2064 में आर्थिक अस्थिरता और तरलता संकट के चलते पूरी दुनिया के शेयर बाजार और वित्तीय बाजार लुढ़के हैं। ऐसे में सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 14 फीसदी से ज्यादा घटी है।

गौरतलब है कि संवत 2063 के दौरान सोना 42 फीसदी चढ़ा था। बीते संवत में हालात कितने मुश्किल हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2001 में जब अमेरिका पर आतंकवादी हमले हुए थे तब भी सोने में महज 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

1997 में जब दक्षिण एशिया की कई मुद्राओं में खासी गिरावट हुई थी तब सोना केवल 19.22 फीसदी ही गिरा था। समझा जा सकता है कि हालात तब की तुलना में कितने गंभीर हैं। वैसे डॉलर की तुलना में रुपये की कमजोरी ने हालात को थोड़ा संभाला है।

गौरतलब है कि संवत 2064 में भारतीय रुपये अमेरिकी डॉलर की तुलना में करीब 27 फीसदी लुढ़का है। बीते संवत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई गिरावट के बावजूद देश में सोने की कीमत में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

मौजूदा परिस्थिति में एक चीज जो साफ हुई वह यह कि कठिन आर्थिक हालात में पूंजी का प्रवाह अमेरिकी डॉलर की ओर बढ़ जाता है। कोटक महिन्द्रा कैपिटल के मुख्य परिचालन अधिकारी एस. रमेश के मुताबिक, मौजूदा मुश्किल हालात को ऐतिहासिक नजरिए से देखें तो पूंजी सुरक्षित करने की भागदौड़ से डॉलर मजबूत होता है।

वैसे डॉलर मजबूत होने से देश में सोने का आयात खर्च काफी बढ़ गया है। मालूम हो कि भारत पूरी दुनिया में सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। देश इसकी पूर्ति के लिए पूरी तरह से आयात पर ही निर्भर है। वैसे 1997 के दक्षिण एशियाई मुद्रा संकट के समय सेंसेक्स 27.73 फीसदी चढ़ा था जबकि रुपये में केवल 1.12 फीसदी की कमी हुई।

Advertisement
First Published - October 29, 2008 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement