facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

12 हजार से नीचे उतर आया सोना

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:06 AM IST

अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में कमी होने से घरेलू बाजार में सोने की कीमत गुरुवार को 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे चली गई। 


कारोबारियों के अनुसार, शेयर बाजार में अपने हाथ जला चुके निवेशकों ने अब तरलता की कमी दूर करने के लिए सोने की बिकवाली का रास्ता अख्तियार किया है। बाजार में स्टैंडर्ड सोना और आभूषणों की कीमतों में गुरुवार को 500-500 रुपये की कमी दर्ज की गई। इनके भाव खिसककर क्रमश: 11,950 रुपये और 11,700 रुपये तक चले गए।

दिल्ली के एक सर्राफा कारोबारी गौरव आनंद ने कहा कि लोग शेयर बाजार का घाटा पूरा करने के लिए सोना बेच रहे हैं। उनके मुताबिक, सोने की कीमतों में आए उछाल का लाभ उठाने के लिए लोग धड़ाधड़ सोना बेच रहे हैं।

अन्य कारोबारियों ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा कि मौजूदा आर्थिक संकट के चलते पूरी दुनिया में धन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते शेयर बाजार पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। हाल ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पिछले 13 महीनों के निचले स्तर 719 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इन दिनों यूरो की तुलना में डॉलर लगातार मजबूत होता जा रहा है।

यूरो तो दो साल जबकि पाउंड पांच साल के निचले स्तर तक चला गया है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी हुई है। लंदन मेटल एक्सचेंज के रुख के चलते घरेलू बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 17,230 रुपये और 100 चांदी के सिक्के का मूल्य 28,100-28,200 रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - October 23, 2008 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement