अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में नरमी,जबकि चांदी में तेजी देखने को मिली।
Gold and Silver Rate today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव सोमवार (26 मई 2025) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 95,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने नरमी व चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को 420 रुपये की गिरावट के साथ 96,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,421 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 496 रुपये की गिरावट के साथ 95,925 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,001 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,865 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें…Leela Hotel का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में 3% बढ़त; क्या निवेश करना चाहिए?
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 176 रुपये की गिरावट के साथ 97,878 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 98,054 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 140 रुपये की गिरावट के साथ 97,914 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,988 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,877 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें…JP Morgan ने बदला गेम! कहा- अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई का मौका
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में नरमी,जबकि चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,365.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,344.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.61 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 33.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 96,001 | 96,421 | 95,925 |
| चांदी | 97,878 | 96,054 | 97,924 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 3,355.60 | 3,365.80 | 3,344.40 |
| चांदी | 33.61 | 33.60 | 33.64 |
(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)