facebookmetapixel
Advertisement
इंफ्रा-मैन्युफैक्चरिंग की मांग से बनी रह सकती है मेटल शेयरों की चमक, इन 2 स्टॉक्स पर BUY की रायदौड़ने को तैयार ये 5 दमदार फंडामेंटल वाले शेयर! ब्रोकरेज बुलिश, 26% तक रिटर्न संभवमिल्की मिस्ट IPO की लिस्टिंग पर बरसा पैसा! निवेशकों को हर लॉट पर ₹4440 तक का प्रॉफिट, शेयर अब बेच दें या रखें?भारतीय चुनाव व्यवस्था की ट्रंप ने की तारीफ, अमेरिका में वोटर आईडी अनिवार्य करने की वकालतStock Picks: 3 शेयरों में खरीदारी का मौका! ₹554 तक जा सकते हैं भाव, जानें टारगेट और SLसोना ₹589 और चांदी ₹2,331 सस्ती, मुनाफावसूली से कीमतों पर दबावStocks To Buy Today: इन 2 शेयरों में दिख रहा कमाई का मौका! Shrikant Chouhan ने दी BUY कॉल, जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंसStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, Colgate-Palmolive और Groww ने MidCap इंडेक्स पर बनाया दबावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! Paytm, Nelco, Netweb से लेकर IIFL Finance तक आए बड़े अपडेट, देखें पूरी लिस्टटाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजर

Gold Rate today: ग्लोबल सेंटीमेंट के चलते नरम पड़ा सोना, MCX पर ₹420 की गिरावट के साथ शुरू हुआ कारोबार

Advertisement

Gold and Silver Rate today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 420 रुपये की गिरावट के साथ 96,001 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 26, 2025 | 9:47 AM IST
Gold Prices
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में नरमी,जबकि चांदी में तेजी देखने को मिली।

Gold and Silver Rate today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव सोमवार (26 मई 2025)  को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के भाव 95,900 रुपये, जबकि चांदी के भाव 97,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने नरमी व चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

Gold Rate today: सोने के भाव लुढ़के

सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट सोमवार को 420 रुपये की गिरावट के साथ 96,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,421 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 496 रुपये की गिरावट के साथ 95,925 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,001 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 95,865 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 99,358 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…Leela Hotel का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में 3% बढ़त; क्या निवेश करना चाहिए?

Silver rate today: चांदी फिसली

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 176 रुपये की गिरावट के साथ 97,878 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 98,054 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 140 रुपये की गिरावट के साथ 97,914 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 97,988 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,877 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें…JP Morgan ने बदला गेम! कहा- अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई का मौका

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नरम, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव में नरमी,जबकि चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,365.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 21.40 डॉलर की गिरावट के साथ 3,344.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.61 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 33.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

MCX, Comes पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 96,001 96,421 95,925
चांदी 97,878 96,054 97,924
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,355.60 3,365.80 3,344.40
चांदी 33.61 33.60 33.64

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। Last Trading Price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement