facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Leela Hotel का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP में 3% बढ़त; क्या निवेश करना चाहिए?

Advertisement

Leela Hotel IPO: लग्ज़री ब्रांड ने जुटाए पहले ही 1,575 करोड़, अब पब्लिक से मांगे 3,500 करोड़

Last Updated- May 26, 2025 | 9:20 AM IST
IPO

Leela Hotel IPO: लीला होटल ब्रांड की मालिक कंपनी Schloss Bangalore ने सोमवार, 26 मई 2025 से अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आम निवेशकों के लिए खोल दिया है। कंपनी इस सार्वजनिक पेशकश के ज़रिए अधिकतम ₹3,500 करोड़ जुटाना चाहती है। इससे पहले 23 मई को कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹1,575 करोड़ पहले ही इकट्ठा कर लिए थे, जिससे बाजार में इसके प्रति अच्छी दिलचस्पी का संकेत मिला है।

लीला होटल का यह IPO एक बुक बिल्ट इश्यू है, जिसमें दो हिस्से शामिल हैं। पहला, 5.75 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है और दूसरा, 2.3 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है, जिसे प्रमोटर Project Ballet Bangalore Holdings बेच रहे हैं। कंपनी ने इस इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए रिजर्व किया है, जबकि 15 प्रतिशत हाई नेटवर्थ निवेशकों और 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है।

IPO का प्राइस बैंड ₹413 से ₹435 प्रति शेयर तय किया गया है और इसमें न्यूनतम एक लॉट 34 शेयरों का है। यानी एक खुदरा निवेशक को कम से कम ₹14,790 निवेश करने होंगे। अधिकतम 13 लॉट यानी 442 शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती है, जिसकी कुल कीमत ₹1,92,270 होगी।

यह भी पढ़ें…JP Morgan ने बदला गेम! कहा- अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई का मौका

Leela Hotel IPO: ग्रे मार्केट में क्या है माहौल?

IPO खुलने से पहले ग्रे मार्केट में लीला होटल्स के शेयर ₹448 पर ट्रेड हो रहे थे, जो ₹13 का प्रीमियम दर्शाता है। यानी ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले लगभग 3 फीसदी का अनुमानित लाभ दिखाया जा रहा है।

यह पब्लिक इश्यू बुधवार, 28 मई तक खुला रहेगा। इसके बाद 29 मई को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है, और 30 मई को निवेशकों को शेयर उनके डीमैट खाते में मिल सकते हैं। लिस्टिंग की तारीख 2 जून 2025 तय की गई है, जब कंपनी के शेयर NSE और BSE पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

कंपनी इस इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने और अपनी चार सब्सिडियरी कंपनियों – Schloss Chanakya, Schloss Chennai, Schloss Udaipur और TPRPL – के पुराने कर्ज को चुकाने में करेगी। साथ ही, कुछ राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में भी लगाई जाएगी।

IPO का रजिस्ट्रार KFin Technologies है और इसके बुक रनिंग लीड मैनेजरों में Kotak, Axis, SBI Capital, JM Financial, JP Morgan, Morgan Stanley, IIFL, Motilal Oswal और Citi जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…Stocks to Watch Today: JSW Steel से लेकर NTPC, ONGC और Info Edge तक, सोमवार को इन 10 स्टॉक्स में दिख सकता है एक्शन

Leela Hotel IPO: क्या है ब्रोकरेज हाउस की राय?

निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इसमें पैसा लगाना चाहिए? आनंद राठी ब्रोकिंग हाउस का कहना है कि कंपनी का ब्रांड मजबूत है और इसका मॉडल आकर्षक है, इसलिए उन्होंने इसे ‘लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब’ की सलाह दी है। वहीं, बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि कंपनी अभी मुनाफे में नहीं है और उसके नेट एसेट भी निगेटिव हैं, जिससे पारंपरिक वैल्यूएशन मॉडल यहां फिट नहीं बैठते। हालांकि उनका मानना है कि लीला होटल्स का ब्रांड और भारत में लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का भविष्य इसे एक ग्रोथ स्टोरी बनाते हैं। इसीलिए यह IPO मूल्य आधारित नहीं बल्कि उम्मीदों और टर्नअराउंड पर आधारित दांव है।

Schloss Bangalore फिलहाल 13 ऑपरेशनल होटलों के ज़रिए भारत के सबसे बड़े लग्जरी हॉस्पिटैलिटी नेटवर्क्स में से एक है। 3,553 कमरों और ‘The Leela’ जैसे ब्रांड के साथ कंपनी ने Travel + Leisure World’s Best Awards में दुनिया के टॉप ब्रांड्स में लगातार जगह बनाई है।

Advertisement
First Published - May 26, 2025 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement