Representative Image
Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के भाव अब तक का उच्चतम स्तर छू लिया। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,90,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 232 रुपये की तेजी के साथ 1,30,339 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,30,107 रुपये था।खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 290 रुपये की तेजी के साथ 1,30,397 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,502 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,280 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें: 2026 में सोना 30% चढ़ेगा या 20% गिरेगा? जानें क्या कहती है WGC की रिपोर्ट
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 895 रुपये की तेजी के साथ 1,88,959 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,88,064 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,645 रुपये की तेजी के साथ 1,90,709 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,90,798 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,88,064 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने आज 1,90,798 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। चांदी के भाव तो आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर सोना 4,237.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,236.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,239.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 61.11 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 60.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 61.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 62.02 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,30,339 | 1,30,107 | 1,30,397 |
| चांदी | 1,88,959 | 1,88,064 | 1,90,709 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,237.59 | 4,236.20 | 4,239.70 |
| चांदी | 60.11 | 60.84 | 61.84 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)