facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

पहले पावर एक्सचेंज की शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 AM IST

देश के पहले ऊर्जा एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने शुक्रवार से काम करना शुरू कर दिया है।


फिनांशल टेक्नोलॉजीज और पावर ट्रेडिंग कारपोरेशन इंडिया द्वारा प्रवर्तित इस एक्सचेंज में आईडीएफसी, अडानी एंटरप्राइजेज, रिलायंस एनर्जी, लैंको इंफ्राटेक, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन और टाटा पावर की हिस्सेदारी है। पर सबसे ज्यादा 90 फीसदी हिस्सेदारी फिनांशल टेक्नोलॉजीज की है, जबकि शेष 10 फीसदी हिस्सेदारी अन्य कंपनियों के पास है।

पहले चरण में हिस्सेदारी के लिए 50 से अधिक सदस्यों और उपभोक्ता कंपनियों की पहचान की गई है।  शुक्रवार को जिन प्रमुख ग्राहकों ने एक्सचेंज के कारोबार में हिस्सा लिया उनमें महाराष्ट्र, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

आईईएक्स के अध्यक्ष वेंकट चारी ने बताया कि आज से देश के पहले पावर एक्सचेंज में पावर ट्रेडिंग की शुरुआत के साथ ही उद्योगों की सारी मेहनत सफल हो गयी। उल्लेखनीय है कि 9 जून को केंद्रीय बिजली नियामक आयोग (सीईआरसी) ने आईईएक्स को काम-काज शुरू करने की अनुमति दे दी थी। बिजली क्षेत्र के इस नियामक ने आईईएक्स को यह भी निर्देश दिया था कि एक्सचेंज यह सुनिश्चित करे कि उसके किसी भी अधिकारी का ग्राहक से कोई संबंध न रहे।

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement