facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

किसानों को सूरजमुखी बेचने की सलाह

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


भंडारण की लागत और वजन में होने वाले नुकसान को देखते हुए सनफ्लावर उगाने वाले किसानों को अपनी फसल तत्काल बेच डालने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें अपने उत्पाद की अच्छी कीमत मिल सके।


तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय के डोमेस्टिक एंड एक्सपोर्ट मार्केट इंटेलिजेंस सेल (डीईएमआईसी) द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक सनफ्लावर के पौधे में फूल लगने के समय बारिश हुई थी और बारिश से फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। इस वजह से पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी पैदावार में गिरावट आई है। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सनफ्लावर ऑयल की बढ़ती कीमत के चलते इसका आयात अब लाभदायक नहीं रह गया है।


देश में पिछले दो साल के दौरान सनफ्लावर ऑयल की खपत में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन वजहों से घरेलू बाजार में सनफ्लावर ऑयल की कीमत में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मार्चमई 2008 के दौरान इसकी कीमतें 28-31 रुपये प्रति किलो के स्तर पर होगी। सनफ्लावर ऑयल की अधिकतम कीमत इसकी उम्दा क्वॉलिटी की बीज पर निर्भर करेगी। उम्दा क्वॉलिटी के42 ग्राम बीज से 100 मिलिलीटर तेल निकलता है और असल में इसकी कीमत वजन में होने वाले नुकसान आदि पर निर्भर करता है। सर्वे के मुताबिक, हालांकि इसकी कीमतें धीरेधीरे बढ़ने के आसार हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement