facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

ग्वारसीड के भंडारण में जुटे निर्यातक और मिल मालिक

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 12:05 AM IST

इस साल निर्यातकों और मिल मालिकों ने ग्वारसीड का भंडारण करना शुरू कर दिया है। इसकी वजह यह है कि ग्वारसीड की विदेशों से आने वाली मांग में अचानक बहुत ज्यादा कमी आई है।
इसी स्थिति को भांपते हुए निर्यातकों और मिल मालिकों ने इसका भंडारण करना शुरू कर दिया है। पिछले तीन सालों के दौरान इस मौसम में सबसे ज्यादा ग्वारसीड की मांग में कमी आई है।
कारोबारी सूत्रों और जिंस विश्लेषकों का कहना है कि ग्वारसीड से जुड़े कारोबारियों की कोशिश है कि बाद में मांग बढ़ने पर इस वक्त के घाटे की भरपाई कर सकेंगे। घरेलू ग्वारसीड के निर्यात के लिए सबसे बड़ा बाजार यूरोप, अमेरिका और चीन है। अभी तक निर्यात के लिए बहुत कम पूछताछ हो रही है।
निर्यात बाजार में अस्थिरता का असर बड़े पैमाने पर पड़ता है। इसकी वजह यह है कि घरेलू ग्वारसीड का 80 फीसदी विदेशों में भेजा जाता है। इस वक्त संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि इस साल निर्यात कम ही होगा।
ऐसे में घरेलू बाजार में उत्पादन के पूरे हिस्से का खपत होना भी बहुत मुश्किल है। इसका नतीजा यह होगा कि कीमतों में गिरावट आएगी। बीकानेर के ग्वारसीड कारोबारी नवरतन डागा का कहना है, ‘इस वक्त बाजार में बहुत ज्यादा गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं। विदेशी बाजारों से भी उतनी मांग नहीं आ रही है।’
एंजेल कमोडिटीज के एक रिर्पोट की मानें तो वर्ष 2008-09 में वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से ग्वारगम के निर्यात में बड़ी तेजी से कमी आई है। इसी वजह से निर्यातकों और मिल मालिकों ने इस जिंस का भंडारण करना शुरू कर दिया है।
पिछले साल दिसंबर में ग्वारसीड की कटाई का काम पूरा हुआ। ग्वारसीड के कुल उत्पादन का 65 फीसदी बाजार में भी आया। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक इस फसल का 35 फीसदी स्टॉकिस्टों ने रख लिया गया है। बाजार में इसकी आपूर्ति कम की जा रही है क्योंकि इस वक्त इसकी कीमतें भी बहुत घट गई हैं।
एग्रीवॉच कमोडिटीज के शोध विशेषज्ञ श्रीराम अय्यर का कहना है, ‘कारोबारियों द्वारा ग्वारसीड के भंडारण की दूसरी वजह भी है। दरअसल कारोबारियों का ऐसा अनुमान है कि अगले मौसम में कम उत्पादन हो सकता है। उनका ऐसा विचार है कि किसान ग्वारसीड के बजाय कॉटन, चना और सोयाबीन जैसी फसलों पर अपना ध्यान दे सकते हैं। ऐसे में ग्वारसीड के उत्पादन में भारी कमी आ सकती है।’
बुधवार को बीकानेर और जोधपुर में ग्वारसीड का हाजिर भाव क्रमश: 1600 रुपये और 1630 रुपये क्विंटल रहा। बाजार का अनुमान है कि मौजूदा सीजन में उत्पादन 70 लाख बोरी (प्रत्येक एक क्विंटल) है। यह पिछले साल के लगभग बराबर ही है।

Advertisement
First Published - February 5, 2009 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement