facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

Corporate Actions: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते मार्केट में स्प्लिट-बोनस-डिविडेंड का तगड़ा कॉम्बिनेशन

Advertisement

अगले हफ्ते निवेशकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है क्योंकि कई कंपनियां स्टॉक स्प्लिट, बोनस और डिविडेंड के माध्यम से सीधे लाभ पहुंचाने जा रही हैं

Last Updated- October 04, 2025 | 4:42 PM IST
corporate actions
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Corporate Actions This Week: शेयर बाजार में अगले हफ्ते निवेशकों के लिए कई खुशखबरी है। आने वाले हफ्ते में तीन कंपनियां अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करेंगी, जिसमें Sigma Solve, AGI Infra और Narmada Macplast शामिल हैं। इससे शेयर की कीमत कम होगी और छोटे निवेशक आसानी से हिस्सेदारी ले सकेंगे। वहीं, चार कंपनियां Julien Agro, Sayaji Industries, Narmada Macplast और Valiant Communications अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी करेंगी। साथ ही, CyberTech, Hexaware और RCF अपने शेयरधारकों को आकर्षक डिविडेंड देने जा रही हैं। निवेशक एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट पर ध्यान दें, ताकि वे सभी लाभ हासिल कर सकें।

तीन कंपनियां बाटेंगी शेयर

शेयर बाजार में अगले हफ्ते तीन कंपनियां अपने शेयरों को बांटने जा रही हैं। इस लिस्ट में Sigma Solve Ltd, AGI Infra Ltd, और Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd शामिल हैं। स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे इकाइयों में बांटती है, जिससे शेयर की कीमत कम होती है और निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है।

Sigma Solve Ltd ने 1 शेयर की कीमत को 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने का निर्णय लिया है। इसका एक्स-डेट 6 अक्टूबर 2025 और रिकॉर्ड डेट 6 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

AGI Infra Ltd ने घोषणा की है कि वह अपने शेयरों की कीमत 5 रुपये से घटाकर 1 रुपये की जाएगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 10 अक्टूबर 2025 तय की गई हैं।

इसके अलावा Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd भी अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करेगी। कंपनी ने शेयर की कीमत 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये करने का निर्णय लिया है। इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 10 अक्टूबर 2025 रखी गई है।

Also Read: भारतीय कंपनियों में IPO की होड़, 185 से ज्यादा DRHP दाखिल होने से प्राइमरी मार्केट हुआ व्यस्त

चार कंपनियां देंगी बोनस

अगले हफ्ते चार बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने जा रही हैं। इस लिस्ट में Julien Agro Infratech Ltd, Sayaji Industries Ltd, Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd, और Valiant Communications Ltd शामिल हैं।

Julien Agro Infratech Ltd अपने शेयरधारकों को 1:1 का बोनस इश्यू देगी। इसका मतलब है कि हर एक शेयरधारक को उसके पास मौजूद प्रत्येक शेयर के लिए एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। कंपनी की एक्स-डेट 6 अक्टूबर 2025 और रिकॉर्ड डेट 6 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

Sayaji Industries Ltd अपने शेयरधारकों को 3:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी हर तीन शेयरों के बदले एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd भी 1:1 के अनुपात में बोनस इश्यू करेगी, और इसकी एक्स-डेट 10 अक्टूबर 2025 तय है। वहीं, Valiant Communications Ltd अपने शेयरधारकों को 1:2 के अनुपात में बोनस देगी। यानी दो शेयरों के लिए एक अतिरिक्त शेयर मिलेगा। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट भी 10 अक्टूबर 2025 रखी गई है।

डिविडेंड की लिस्ट में तीन कंपनियां

आने वाले हफ्ते में तीन कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें CyberTech Systems and Software Ltd, Hexaware Technologies Ltd और Rashtriya Chemicals and Fertilizers Ltd (RCF) शामिल हैं।

IT सेक्टर की कंपनी CyberTech Systems and Software Ltd अपने निवेशकों को सबसे ज्यादा डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी ने 20 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसकी एक्स-डेट 6 अक्टूबर 2025 रखी गई है। यानी अगर निवेशक 6 अक्टूबर से पहले कंपनी के शेयर अपने डिमैट अकाउंट में रखते हैं, तो उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। इसी दिन को रिकॉर्ड डेट भी तय किया गया है।

IT सर्विसेज कंपनी Hexaware Technologies Ltd ने भी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी 5.75 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 10 अक्टूबर 2025 तय की गई हैं।

सरकारी कंपनी Rashtriya Chemicals and Fertilizers Ltd (RCF) ने वित्त वर्ष के लिए 1.32 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 10 अक्टूबर 2025 तय की गई हैं।

Advertisement
First Published - October 4, 2025 | 4:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement