facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोक

अनार की आवक कम होने से बाजार हुए बेजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:45 AM IST

इस साल अनार के उत्पादन में हुई कमी से दिल्ली की फल मंडियां भी अनार की कम आवक और कीमतों में बढ़ोतरी होने से बेजार नजर आ रही हैं।


दिल्ली की आजादपुर मंडी में अनार के थोक विक्रेताओं ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस समय मंडी में अनार की 10 से 15 गाड़ियां आ रही है। जबकि पिछले साल इसी समय मंडी में अनार की 20 से 25 गाड़ियां आती थी।

अनार के थोक विक्रेता राणा फ्रूट कंपनी के मालिक के पी मलिक ने बताया कि अनार की आवक की यह शुरुआत है। आने वाले समय में अनार की मांग बढ़ने के साथ मंडी में अनार की आवक भी बढ़ जायेगी। मलिक ने यह भी बताया कि आवक में कमी होने से अनार के दाम में पिछले 20 दिनों के  भीतर ही 5 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। यहीं नहीं अगर पिछले साल की तुलना में अनार की कीमत को देखा जाए तो इसमें लगभग 35 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

लेकिन इस साल अनार की आवक के शुरुआती दाम पिछले साल अनार की आवक के शुरुआती महीनों से ज्यादा अंतर नहीं रखते है। इस समय अनार के खुदरा दाम 30 से 50 रुपये प्रति किलो है। अनार के एक और थोक विक्रेता संजय ने बताया कि वैसे तो अनार की सभी किस्में बाजार में बेची जाती है। इनमें मस्कट,ज्योति,रुबी और ढोका प्रमुख है। लेकिन कुछ किस्मों में कीड़ा लगने और क्रेकिंग ज्यादा होने के कारण उत्पादन कम हुआ है। इसकी वजह से आवक कम हो रही है।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष मौसम अनुकूल न रहने के कारण अनार की पैदावार में कमी आई है। यहीं नहीं अनार के विदेशों को होने वाले निर्यात में भी लगभग चालीस फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली से बाहर की मंडियों की तरफ अगर अनार का हाल लिया जाए तो तसवीर में कुछ खास अंतर नहीं है।

ज्यादातर मंडियों में अनार की कीमतों में पिछले महीनें की तुलना में 2 से 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। लेकिन गौर करने लायक बात यह है कि सभी राज्यों की मंडियों में अनार की कीमतों में पिछले साल की अपेक्षा तीस से चालिस फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 12:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement