facebookmetapixel
Advertisement
निवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्म

Delhi Gold Rate: सोने में 371 रुपये की गिरावट, चांदी 230 रुपये टूटी

Advertisement

सोने का भाव गिरकर 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, वहीं चांदी भी घटकर 65,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

Last Updated- February 21, 2023 | 6:50 PM IST
Gold

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 371 रुपये की गिरावट के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,471 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 230 रुपये घटकर 65,742 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 371 रुपये की हानि के साथ 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,833 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 21.68 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि ब्याज दर में एक और वृद्धि के अनुमान के कारण एशियाई कारोबार के घंटों में डॉलर सूचकांक में तेजी रही जिससे कॉमेक्स में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई। उन्होंने कहा, ‘‘निवेशकों की निगाह एफओएमसी के बैठक के ब्योरे पर होगी जिसे बुधवार को जारी किया जायेगा।’’

Advertisement
First Published - February 21, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement