facebookmetapixel
Stocks to watch, Jan 23: IndiGo से लेकर JSW Steel और DLF तक, शुक्रवार को इन स्टॉक्स पर रखें फोकसStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सुस्त संकेत, हफ्ते के आखिरी दिन कैसी रहेगी बाजार की चाल ?₹8,250 लगाइए, ₹19,250 कमाइए? टाटा स्टील पर एनालिस्ट की खास ऑप्शन स्ट्रैटेजीQ3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?

Delhi agriculture land: दिल्ली सरकार ने कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 गुना तक बढ़ाया

साउथ और नई दिल्ली जिले में कृषि भूमि की सर्किल दर सबसे अधिक 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी।

Last Updated- August 07, 2023 | 6:34 PM IST
Shutterstock

दिल्ली सरकार ने कृषि भूमि की सर्किल दरें (Circle Rate) बढ़ाने का फैसला किया है। इन दरों में 10 गुना तक वृद्धि की गई है। कृषि भूमि की सर्किल दर 2008 के बाद पहली बार यानी करीब 15 साल बाद बढ़ाई गई है।

पहले पूरी दिल्ली में कृषि भूमि की सर्किल दर एक सामान होती थी। लेकिन अब यह दर जिलावार तय की गई है। साथ ही, इसे ग्रीन बेल्ट विलेज, अर्बनाइज्ड विलेज और रूरल विलेज केटेगरी में बांटा गया है।

प्रस्ताव को मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजा जाएगा

साउथ और नई दिल्ली जिले में कृषि भूमि की सर्किल दर सबसे अधिक 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ होगी। अब दिल्ली सरकार सर्किल दर बढ़ाने के इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए एलजी के पास भेजा जाएगा।

अब 5 करोड़ रुपये तक हुई कृषि भूमि की सर्किल दर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के किसानों की ये बहुत समय से मांग थी कि उनकी खेती की जमीन की कीमत बढ़ाई जाए। कुछ वर्ष पहले हमने बढ़ाई भी थी, पर उस वक्त कुछ कारणों से वो लागू नहीं हो पाई। आज मुझे दिल्ली के अपने सभी किसान भाइयों को बताते हुए खुशी हो रही है कि आपकी यह मांग पूरी हुई।

दिल्ली में कृषि भूमि की सर्किल दर बढ़ाने को लेकर सोमवार को राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि 2008 से अब तक दिल्ली में कृषि भूमि की सर्किल दर मात्र 53 लाख रुपये प्रति एकड़ थी। इस वजह से किसान जब अपनी जमीन बेचना चाहते हैं तो उन्हें उसका उचित दाम नहीं मिलता है। साथ ही जब दिल्ली सरकार विभिन्न विकास कार्यों जैसे सड़कें-फ्लाईओवर, यूनिवर्सिटी-अस्पताल बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करती है तो किसानों को अधिसूचित सर्किल रेट 53 लाख रुपये प्रति एकड़ के अनुसार ही मुआवजा मिलता है, जो मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से कम है।

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि कृषि भूमि की सर्किल दर कम होने से किसानों को नुकसान होने के साथ ही दिल्ली सरकार को भी नुकसान होता है क्योंकि जब किसानों को उनकी जमीन का कम मुआवजा मिलता है तो वे सरकारी प्रोजेक्ट के लिए अपनी जमीन नहीं देना चाहते हैं। ऐसे में कई बार मामला अदालत तक जाता है और लंबे समय तक केस चलता है। इस वजह से बहुत से विकास कार्यों को पूरा करने में देरी हो जाती है। चूंकि अब सर्किल दर में नए बदलाव किए गए हैं। इसके बाद अब दिल्ली के किसानों को भूमि अधिग्रहण के दौरान सही और जायज मुआवजा मिल सकेगा।

अब हर जिले में अलग अलग होगी सर्किल दर

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि वर्तमान में पूरी दिल्ली में कृषि भूमि की सर्किल दर हर जिले में एक समान 53 लाख रुपए प्रति एकड़ थी, जबकि वास्तविक रूप में दिल्ली के कुछ हिस्सों में जमीन की कीमतें बाकी जगहों की तुलना में काफी ज्यादा है और जमीन की मांग भी काफी ज्यादा है। ऐसे में इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने किसानों के हक में कृषि भूमि की सर्किल दरों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कृषि-भूमि की अलग-अलग सर्किल दर निर्धारित की जाएगी।

नई सर्किल दरों के अनुसार नई दिल्ली जिला और दक्षिणी जिला में 5 करोड़ रुपये प्रति एकड़, उत्तर, पश्चिम, उत्तर-पश्चिम व दक्षिण पश्चिम जिले में 3 करोड़ रुपये प्रति एकड़, मध्य और दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 2.5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ और शहादरा, उत्तरी-पूर्वी व पूर्वी जिला में 2.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़ सर्किल दर निर्धारित की जाएगी।

जिला     ग्रीन बेल्ट विलेज       अर्बनाइज्ड विलेज     रूरल विलेज
साउथ            5                                  5                           5
नॉर्थ               3                                  3                           3
वेस्ट               3                                  3                           3
नॉर्थ-वेस्ट       3                                 3                            3
साउथ-वेस्ट    3                                 4                            3
नई दिल्ली      5                                 5                             5
सेंट्रल             कोई नहीं                      2.50                      2.50
साउथ-ईस्ट   कोई नहीं                      4                             2.50
शाहदरा          2.25                          2.25                        2.25
नार्थ-ईस्ट        कोई नहीं                     2.25                        2.25
ईस्ट                कोई नहीं                     2.25                        2.25

नोट-सर्किल दर प्रति एकड़ करोड़ में है।

First Published - August 7, 2023 | 6:34 PM IST

संबंधित पोस्ट