facebookmetapixel
Advertisement
अच्छे दिनों में राजकोषीय गुंजाइश न बनाना भारत की बड़ी भूल, आर्थिक संकट में विकल्प हुए सीमितEditorial: फेड चीफ के सख्त रुख और ब्याज दर बढ़ने के डर से सहमा ग्लोबल मार्केटफार्मा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क के सिस्टम में बड़ी सेंधमारी, हैकर्स ने मांगी 2.5 करोड़ डॉलर की फिरौतीमहंगाई दर को लेकर सतर्क रहना जरूरी, नीतिगत दरों में बदलाव के लिए करना होगा इंतजार: RBIटेलीग्राम बैन पर केंद्र सरकार के फैसले को दिल्ली HC की मंजूरी, कोर्ट ने कहा: यह कदम अनुचित नहींमुकेश अंबानी का बड़ा बयान: आयातित ऊर्जा पर निर्भरता लंबे समय के लिए ठीक नहीं, ग्रीन एनर्जी में निवेश बढ़ाएगी RILईशा अंबानी का मेगा प्लान: ₹1 लाख करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी बनेगी RCPLमुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI कंप्यूट प्लेटफॉर्म बनाएगी रिलायंसGold Price Crash: फेड के सख्त रुख और मजबूत डॉलर से टूटा सोना, लगातार तीसरे सप्ताह आई भारी गिरावटReliance Stocks: JIO IPO से चमकेगी रिलायंस की किस्मत, शेयरों की रेटिंग में बड़े सुधार के संकेत

‘कच्चे तेल के उत्पादन में कमी हो’

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:45 AM IST

कच्चे तेल के भाव में हुए उल्लेखनीय कमी को देखते हुए ओपेक अध्यक्ष और अल्जीरियाई ऊर्जा मंत्री चकीब खलील ने कहा है कि ओपेक को तेल उत्पादन में खासी कटौती करनी चाहिए।


गौरतलब है कि वैश्विक आर्थिक संकट के चलते तेल की मांग और कीमतों के घटने से पैदा हुई स्थितियों पर विचार करने के लिए ओपेक अगले हफ्ते वियना में एक आपात बैठक करने जा रहा है।

खलील ने कहा कि अगली आपात बैठक में ओपेक तेल उत्पादन में खासी कटौती की घोषणा कर सकता है। तेल की मांग और आपूर्ति में संतुलन बिठाने के लिए ओपेक का यह कदम इस लिहाज से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खलील ने यह बात शनिवार को अल्जीयर्स में कही।

मालूम हो कि पहले नवंबर में ओपेके की सामान्य बैठक होनी तय थी। खलील ने बताया कि कच्चे तेल का उत्पादन 15-20 लाख बैरल रोजाना घटाया जा सकता है। बकौल खलील ओपेक चाहता है कि 2009 की पहली छमाही तक कच्चे तेल की कीमतें स्थिर बनी रहे। इसकी कीमत न तो बहुत ज्यादा हो और न ही बहुत कम।

कुल मिलाकर कच्चा तेल 70 से 90 डॉलर प्रति बैरल के बीच मंडराता रहे। तेल की मांग घटने की मुख्य वजह अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में कच्चे तेल की खपत में रोजाना 30 लाख टन की कमी होना है।

इस बीच ओपेक के दूसरे सबसे बड़े तेल निर्यातक देश ईरान ने तेल की वैश्विक मांग में कमी के मद्देनजर शनिवार को खासी कमी की घोषणा की। इस साल 11 जुलाई को कच्चे तेल ने 147 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को  पार कर लिया था लेकिन आर्थिक संकट ने तेल की कीमत को 70 डॉलर प्रति बैरल तक ढकेल दिया है।

Advertisement
First Published - October 20, 2008 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement