facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम बंगाल में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट हुआ पेश, ‘विकसित बांग्ला’ पर बीजेपी सरकार ने लगाया बड़ा दांवकमजोर मॉनसून बढ़ाएगा देश की टेंशन, आर्थिक विकास की रफ्तार और महंगाई पर पड़ेगा सीधा असर: RBI रिपोर्टशेयर बाजार में लौटी रौनक: कच्चे तेल में नरमी से 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछालFPI Selling Spree: विदेशी निवेशकों ने जून में बेचे 63,450 करोड़ के शेयर, इन 3 सेक्टर्स पर पड़ी बड़ी माररुपये की रफ्तार पर लगा ब्रेक: 6 दिनों की बढ़त के बाद गिरा रुपया, डॉलर की मांग बढ़ने से टूटा बाजाररक्षा शेयरों में तूफानी तेजी: डिफेंस इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर, निफ्टी को पछाड़कर दिया FY26 में 27% का रिटर्नउपहार से लेकर हौज रानी तक: 29 साल बाद भी दिल्ली ने अग्निकांडों के दर्दनाक हादसों से नहीं लिया सबकEditorial: अमेरिकी दूत जेमिसन ग्रीर के भारत दौरे पर नई दिल्ली अड़ाएगी बड़ा दांवईंधन की कीमतें दबाने से सरकारों पर बढ़ेगा बोझ, विकासशील देशों के ग्रोथ पर पड़ेगा असरशेयर बाजार में तूफानी तेजी: 77,000 के पार निकला सेंसेक्स, कच्चे तेल की मंदी से लौटी रौनक

तीन दिन बाद कच्चे तेल में फिर तेजी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:03 PM IST

आर्थिक मंदी और मांग घटने की आशंकाओं के बीच पिछले तीन दिनों तक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 16 डॉलर की गिरावट के बाद शुक्रवार को एशिया में तेल की कीमतों में फिर से तेजी का रुख देखा गया।


न्यू यॉर्क में अगस्त डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 51 सेंट बढ़कर 129.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कल न्यू यॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी के लिए भाव 5.31 डॉलर घटकर 129.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था।

वहीं लंदन में ब्रेंट नॉर्थ सी तेल के सितंबर डिलीवरी का भाव 34 सेंट बढ़कर 131.41 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कल सितंबर डिलीवरी के लिए भाव 5.12 डॉलर घटकर 131.07 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया था। कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के कमोडिटी विश्लेषक डेविड मूरे ने कहा कि काफी तेज गिरावट के बाद अब हमें तेजी का रुख दिख रहा है। बार्कले कैपिटल के विश्लेषक डेविड वू के मुताबिक बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की प्रमख वजह अमेरिकी तेल एवं गैसोलीन भंडारण में हुई बढ़ोतरी की रिपोर्ट है।

अमेरिकी सरकार द्वारा प्रदर्शित आंकड़ों के मुताबिक 11 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में कच्चे तेल के अमेरिकी भंडार में 30 लाख बैरल की बढ़ोतरी हुई है और यह 2,969 लाख बैरल हो गया है। बाजार का अनुमान था कि अमेरिकी भंडार में 22 लाख बैरल की कमी आएगी। विश्लेषक कहते हैं कि भंडार में हुई आश्चर्यजनक बढ़ोतरी इस बात की ओर संकेत करता है कि कच्चे तेल की रेकॉर्ड कीमतों का प्रभाव अमेरिकी अर्थव्यवस्था की ऊर्जा मांगों पर पड़ता है जो पहले से ही कमजोर है।

विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पेट्रोलियम उत्पादों की अमेरिकी खपत में पिछले चार सप्ताहों के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दो प्रतिशत की कमी आई है।

Advertisement
First Published - July 19, 2008 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement