facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

क्रोम एक्सपोर्ट नहीं हुआ कम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:09 PM IST

क्रोम अयस्क के निर्यात को सीमित करने के सरकारी प्रयास के बावजूद बाहर के  देशों के लिए इसकी लदाई में दस फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।


सरकार ने क्रोम अयस्क का निर्यात कम करने के लिए गत बजट में इसके निर्यात कर को बढ़ाने की घोषणा की थी। नए प्रावधान के मुताबिक निर्यात कर में प्रतिटन 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई । क्रोम अयस्क का कुल उत्पादन 30 लाख टन होता है। इनमें से 10 लाख टन क्रोम का निर्यात अयस्क के रूप में किया जाता है। गत वित्तीय वर्ष (2006-07) में कुल 793 करोड़ रुपये के क्रोम अयस्क का निर्यात किया गया था। चालू वित्तीय वर्ष में कुल 840 करोड़ रुपये का निर्यात होने का अनुमान है।


चालू वित्तीय वर्ष की चालू तिमाही के दौरान क्रोम अयस्क के मूल्य में प्रतिटन 100 डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी कीमत प्रतिटन 410 डॉलर से बढ़कर 510 डॉलर प्रतिटन हो गई। बताया जा रहा है कि मॉल, मल्टीप्लेक्स व स्टेडियम के निर्माण में तेजी के कारण क्रोम अयस्क की मांग में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


द इंडियन फेरो अलॉय प्रोडयूसर असोसिएशन के चेयरमैन आर. के. सर्राफ ने बताया कि सरकार को सौंपे गए बजट पूर्व ज्ञापन में हमने क्रोम अयस्क के निर्यात पर लगने वाले कर में 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये प्रति टन बढ़ोतरी की मांग की थी। लेकिन इस निर्यात पर मांग के मुकाबले कर में काफी कम बढ़ोतरी से इसकी कीमत पर तेजी आई है। विश्व स्तर पर इसकी मांग में मजबूती के कारण पिछली तिमाही के दौरान इसकी कीमत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


सर्राफ ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में क्रोम अयस्क का उत्पादन भारी मात्रा में किया जाता है फिर भी यहां की जरूरतों की पूर्ति के लिए क्रोम अयस्क का आयात करना पड़ता है।आईएफएपीए का अनुमान है कि चालू वित्तीय वर्ष में 100,000 टन क्रोम अयस्क आयात किया जाएगा। जबिक गत वित्तीय वर्ष में कुल 67,817 टन का आयात किया गया था।


उद्योग के अनुमान के मुताबिक वर्ष 2011-12 तक क्रोम की मांग बढ़कर 27 लाख टन हो जाएगी। लिहाजा इसके इस्तेमाल में उद्योग जगत को काफी सावधानी बरतनी होगी। अगर यह निर्यात इसी प्रकार जारी रहा तो फेरो क्रोम के उत्पादन की वर्तमान दर को देखते हुए इस बात की आशंका है कि फेरो क्रोम का सुरक्षित भंडार आगामी दस सालों में खत्म हो जाएगा।


उद्योग जगत का मानना है कि क्रोम के निर्यात पर रोक लगा दी जाती है तो वर्तमान में मौजूद क्रोम का सुरक्षित भंडार अगले तीस सालों तक घरेलू मांग की पूर्ति कर सकता है। इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन के मुताबिक 1 अप्रैल, 2005 को कुल क्रोम अयस्क 21.3 करोड़ टन होने का अनुमान लगाया गया था।

Advertisement
First Published - March 27, 2008 | 1:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement