facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

रबर के निर्यात में उछाल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:13 PM IST

केवल तीन हफ्ते में भारत ने 5512 टन प्राकृतिक रबर का निर्यात किया और इस तरह वित्त वर्ष 2007-08 में 24 मार्च तक रबर की शिपमेंट 48410 टन के स्तर पर पहुंच गई है।


रबर बोर्ड के मुताबिक, इस वित्त वर्ष की समाप्ति तक भारत करीब 50-51 हजार टन रबर का निर्यात कर लेगा।इससे पहले बोर्ड ने करीब 55 हजार टन रबर के निर्यात का अनुमान लगाया था। जनवरी तक कुल 29674 टन रबर का निर्यात हुआ था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार भारत के पक्ष में दिखा और फरवरी व मार्च में रबर निर्यात में काफी उछाल दर्ज किया गया। अकेले फरवरी महीने में कुल 10818 टन भारतीय रबर विदेशी बाजार में बेचा गया।


इस बीच, फरवरी व मार्च महीने में रबर के आयात में गिरावट दर्ज की गई। 24 मार्च तक कुल 85401 टन रबर का आयात हुआ जबकि पिछले साल यानी 2006-07 की इस अवधि में 81513 टन रबर का आयात हुआ था। पिछले तीन हफ्ते में करीब 2100 टन रबर का आयात हुआ। इस वित्त वर्ष में कुल 87 हजार टन रबर के आयात का अनुमान है जबकि पहले यह अनुमान 90 हजार टन का था।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 12:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement