facebookmetapixel
Adani Group लगाएगा उत्तर प्रदेश में न्यूक्लियर पावर प्लांट, राज्य में लेगेंगे आठ छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरShare Market: शेयर बाजार में जोरदार वापसी! 4 दिन की गिरावट के बाद सेंसेक्स–निफ्टी उछलेमहाराष्ट्र का अनार अमेरिका के लिए रवाना, JNPT बंदरगाह से पहला कंटेनर समुद्र मार्ग से भेजा गयाIPO 2025: रिकॉर्ड पैसा, लेकिन निवेशकों को मिला क्या?अमेरिका और यूरोप की नीति में बदलाव से एशियाई इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को झटका, EV कंपनियां मुश्किल में‘आम आदमी को उठाना पड़ सकता है बैंकिंग सिस्टम का नुकसान’, रॉबर्ट कियोसाकी ने लोगों को क्यों चेताया?पिरामल फाइनेंस श्रीराम लाइफ में 14.72% हिस्सेदारी Sanlam ग्रुप को बेचेगी, ₹600 करोड़ का सौदाEPFO का बड़ा फैसला: नौकरी बदलते समय वीकेंड और छुट्टियां अब सर्विस ब्रेक नहीं मानी जाएंगीइस साल इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में लोगों की ये गलतियां पड़ीं भारी, रिफंड अटका और मिला नोटिसजापान की MUFG श्रीराम फाइनेंस में 20% खरीदेगी हिस्सेदारी, ₹39,618 करोड़ का निवेश

वित्त वर्ष 22 में 50 अरब डॉलर पार करेगा कृषि निर्यात

Last Updated- December 11, 2022 | 8:16 PM IST

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि भारत वित्त वर्ष 22 में रिकॉर्ड 50 अरब डॉलर कृषि निर्यात के आंकड़े को पार कर जाएगा और इसमें मोटे अनाज (चावल व गेहूं), समुद्री खाद्यों, मसालों व चीनी की मुख्य भूमिका होगी।
वित्त वर्ष 23 में गेहूं के निर्यात को लेकर गोयल ने कहा कि 1 करोड़ टन से ज्यादा निर्यात का लक्ष्य हासिल किए जाने योग्य है। सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार को अभी उम्मीद है कि वित्त वर्ष 23 में कुल निर्यात दोगुना होकर करीब 1.5 करोड़ टन हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 22 में 7 करोड़ टन था।
गोयल वित्त वर्ष 22 में कुल वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात सर्वाधिक रहने की घोषणा के लिए बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेस को संबोधित कर रहे थे।
गोयल ने कहा, ‘ज्यादा कृषि उत्पादों के निर्यात से भारत के किसानों की क्षमता का पता चलता है, जो 1.35 अरब आबादी की जरूरतें पूरी कर रहे हैं और उसके बाद अतिरिक्त उत्पाद का निर्यात शेष दुनिया को किया जा रहा है।’
उन्होंने कहा कि 21 मार्च, 2021 तक कुल कृषि निर्यात करीब 40.35 अरब  डॉलर था, जो 21 मार्च, 2022 को ही 48.49 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर चुका है।  उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि अगले 10 दिन में निर्यात 50 अरब डॉलर पार कर जाएगा।’
गेहूं निर्यात के बारे में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश गेहूं निर्यात के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं और राज्य सरकारें सक्रियता से निर्यात को प्रोत्साहन दे रही हैं।

First Published - April 3, 2022 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट