facebookmetapixel
Advertisement
चीनी के दाम पर सरकार की सख्ती, सितंबर से हर 15 दिन में मिलेगा मिलों को बिक्री कोटा; सप्लाई पर भी नजरजियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर बड़ा अपडेट! सेबी से मिली मंजूरी, 5 अन्य इश्यू को भी दिखाई हरी झंडीदेश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार पड़ी धीमी, जून के 8.8% के मुकाबले जुलाई में दर्ज हुई 6.7% की ग्रोथऐप से लोन लेने का सोच रहे हैं? पहले जांच लें ये जरूरी चीजें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंटनेपाल में दोबारा विनाशकारी बाढ़ का खतरा! उपग्रह तस्वीरों में दिखी 20.25 हेक्टेयर की नई झीलनौकरी छोड़ते ही खत्म हो जाएगा आपका कॉर्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस? इस्तीफे से पहले समझ लें ये बेहद जरूरी बातेंबेहतर सड़कें, तेज माल ढुलाई: फ्लीट मालिकों के लिए खुल रहे नए कारोबारी मौकेहोर्मुज संकट से भारत को लगी बड़ी चपत! ईंधन आयात पर ₹2 लाख करोड़ का अतिरिक्त बोझएफडी पर 7.20% तक ब्याज, एचडीएफसी बैंक और फेडरल बैंक ने बदलीं दरें2030 तक 36.7 अरब डॉलर का होगा भारत का मीडिया-मनोरंजन बाजार, डिजिटल ऐड और OTT से मिलेगी रफ्तार

पीएसयू अधिकारियों को मिली एक और सौगात

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:06 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र के करीब 4 लाख अधिकारियों को सरकार ने एक बार और वेतन वृद्धि की सौगात दी है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने उनके वेतन-भत्तों में 20 प्रतिशत की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल की गई वेतन बढ़ोतरी के बाद पीएसयू कर्मियों का वेतन दोबारा बढ़ाया गया है। बैठक में 78.2 प्रतिशत मंहगाई भत्ते को मूल वेतन के साथ विलय करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
पिछले साल नवंबर की घोषणा के मुताबिक 68.8 प्रतिशत डीए का विलय मूल वेतन में किया गया था। सरकार ने यह फैसला गृहमंत्री पी. चिदंबरम की अध्यक्षता में गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर किया है।
तेल कंपनियों सहित पीएसयू के अधिकारियों ने सरकार पर वेतन वृद्धि का दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि पिछली बार जो बढ़ोतरी की गई थी, वह काफी नहीं है। इस मामले को लेकर तेल अधिकारी तीन माह पहले हड़ताल पर भी चले गए थे।
संशोधित वेतन-भत्ते 26 नवंबर 2008 से लागू होंगे, बशर्ते राष्ट्रपति का निर्देश महीने भर के भीतर आ जाए। चिदंबरम ने कहा कि इस बढ़ोतरी से केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के लगभग चार लाख अधिकारियों को फायदा होगा। सुधरे हुए वेतन पैकेज में आवास भत्ते की बढ़ोतरी और रिटायरमेंट के फायदे भी शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - March 30, 2009 | 8:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement