Wipro Q4 Results: Wipro के मार्च तिमाही के मुनाफे में आई मामूली गिरावट
सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ (Net profit) 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,074.5 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (buyback) की भी घोषणा की है। Wipro ने गुरुवार को शेयर बाजारों […]
Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 349 अंक चढ़ा
विदेशी कोषों के प्रवाह तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं दूरसंचार कंपनियों के शेयरों में खरीदारी तेज होने से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार चौथे कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए। विश्लेषकों के मुताबिक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों में जमकर लिवाली होने से कारोबारी धारणा को समर्थन […]
Godrej Consumer Products कर सकती है रेमंड के FMCG कारोबार का अधिग्रहण
निक उपभोग वाले उत्पाद (एफएमसीजी) क्षेत्र से जुड़ी कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) विविध कारोबार से जुड़े समूह रेमंड के एफएमसीजी कारोबार का अधिग्रहण करने जा रही है। उद्योग जगत के सूत्रों ने गुरुवार को इस संभावित सौदे की जानकारी देते हुए कहा कि गोदरेज समूह की कंपनी जीसीपीएल को इस अधिग्रहण से अपना […]
स्किल वाले ऑनलाइन गेम पर घट सकता है टैक्स, जानें क्या विचार कर रहा वित्त मंत्रालय
वित्त मंत्रालय ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) को कौशल यानी स्किल और किस्मत के खेल की श्रेणियों में वर्गीकृत करने और अलग-अलग दर से माल एवं सेवा कर (GST) लगाने पर विचार कर रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ऐसे ऑनलाइन गेम जहां जीत-हार का फैसला किसी निश्चित परिणाम पर निर्भर है या उसकी […]
प्रकाश सिंह बादल हुए पंचतत्व में विलीन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को राज्य के मुक्तसर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। पांच बार मुख्यमंत्री रहे दिग्गज अकाली नेता को हजारों गमगीन नागरिकों और नेताओं ने अंतिम विदाई दी। प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया […]
Jio True 5G: चारधाम जाने वाले श्रद्धालु उठा सकेंगे Jio की 5G सेवा का लाभ
रसंचार सेवाप्रदाता रिलायंस जियो ने उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा परिसरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के चेयरमैन अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ में ट्रू 5जी सेवा की शुरुआत की। बदरीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं। चारधाम […]
‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड से पहले PM Modi करेंगे 18 राज्यों में फैले 91 FM ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 91 एफएम ट्रांसमीटर्स का उद्घाटन करेंगे, जो सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि आकांक्षी जिले और सीमावर्ती क्षेत्र इस प्रयास के केंद्र में हैं। पीएमओ के […]
Sathavahana Ispat का Jindal Saw में विलय
हैदराबाद स्थित सातवाहन इस्पात लिमिटेड का दिवाला समाधान प्रक्रिया के तहत इस्पात पाइप बनाने वाली कंपनी जिंदल सॉ में विलय कर दिया गया है। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक, जिंदल सॉ ने कर्ज में डूबी सातवाहन इस्पात के लिए एक समाधान योजना पेश की थी। इसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की […]
दिल्ली सरकार शुरू करेगी 2 हजार से ज्यादा Digital Classroom, जारी किया टेंडर
दिल्ली सरकार 65 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2,000 से अधिक डिजिटल कक्षाओं का विकास करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाओं में वाई-फाई राउटर, 75 इंच या उससे बड़े इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल और पर्सनल कंप्यूटर होंगे। शिक्षा निदेशालय […]
HUL Q4 result: हिंदुस्तान यूनिलीवर का चौथी तिमाही का नेट प्रॉफिट 12.74 फीसदी बढ़ा
रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च, 2023 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 12.74 प्रतिशत बढ़कर 2,601 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,307 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर […]









