facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेतडॉलर में कमजोरी से चमका सोना-चांदी: ग्लोबल मार्केट में सोने ने भरी उड़ान, चांदी भी 67 डॉलर के पारStock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी! सेंसेक्स 500 अंक उछला; IT शेयरों में तेजी से निफ्टी की 7 दिन की गिरावट थमीStocks To Watch Today: Amazon India से HDFC Life तक, आज इन 10 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनबिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीद

दिल्ली सरकार शुरू करेगी 2 हजार से ज्यादा Digital Classroom, जारी किया टेंडर

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 1:47 PM IST
Delhi School

दिल्ली सरकार 65 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2,000 से अधिक डिजिटल कक्षाओं का विकास करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाओं में वाई-फाई राउटर, 75 इंच या उससे बड़े इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल और पर्सनल कंप्यूटर होंगे। शिक्षा निदेशालय (डीओई) के तहत स्कूलों की मौजूदा कक्षाओं में यह काम किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने एक निविदा जारी की है। निविदा में भाग लेने वालों की बोली 17 मई को खोली जाएगी।

डिजिटल कक्षाओं के विकास का यह काम 65.43 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, शुरुआत में स्मार्ट कक्षाएं छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए होंगी और बाद में यह सुविधा अन्य कक्षाओं के लिए भी उपलब्ध की जाएगी।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के पांच साल के पाठ्यक्रम के अनुसार, पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के लिए पूर्ण रूप से पूरी तरह ‘एचडी एनिमेटेड डिजिटल सामग्री’ के साथ इंटरैक्टिव डिस्प्ले स्थापित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 1:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement