एमटीएन बन गई ‘हॉटकेक’
दक्षिण अफ्रीकी दूरसंचार दिग्गज कंपनी एमटीएन ग्रुप को कब्जे में करने के लिए होड़ दिनोदिन तगड़ी होती जा रही है। भारती एयरटेल तो इसके लिए कोशिश कर ही रही है, दो और दिग्गज कंपनियां एमटीएन पर डोरे डालने लगी हैं। सूत्रों के मुताबिक यूरोप की कंपनी डयूश टेलीकॉम और रूस की महारथी विंपेल कम्युनिकेशंस भी […]
अरेवा टीऐंडडी लगाएगी 700 करोड़ रुपये
अरेवा फ्रांस की भारतीय सहायक कंपनी और देश में बिजली ट्रांसमिशन और वितरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अरेवा टीऐंडडी इंडिया लिमिटेड ने तय किया है कि वह दिसंबर 2008 तक इलेक्ट्रिकल बाजार में 700 करोड़ रुपये निवेश करेगी। अगले दो वर्षों में कंपनी की योजना अपनी क्षमताओं को दोगुना करने की है, जिसका यह निवेश […]
‘किंग खान’ ने जुगत भिड़ाई, करेंगे वेबसाइट से कमाई
पैसा कमाना तो वाकई कोई शाहरुख खान से सीखे। फिल्मों में धमाल मचाने के बाद उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम खरीदकर क्रिकेट के मैदान में भी कदम रख दिया। यहां सेमीफाइनल की उनकी राह चाहे मुश्किल दिख रही हो, लेकिन पैसे के मामले में वह बिल्कुल नहीं चूक रहे। अपनी […]
ऐरो वैबटैक्स के साथ पेनिंसुला ने मिलाया हाथ
अशोक पीरामल समूह की सहायक कंपनी पेनिंसुला लैंड ने टेक्सटाइल और रियल एस्टेट की कंपनी एरो वैबटैक्स के साथ संयुक्त उपक्रम बनाया है। यह संयुक्त उपक्रम देश भर में होटल बनाएगा। पिछले साल दिसंबर 2007 में ही कंपनी ने पिरामिड रिटेल के नाम से चल रही रिटेल चेन को भी बंद कर दिया है। कंपनी […]
ऑनलाइन शिक्षा के लिए हो जाएं तैयार
नौकरी डॉट कॉम की प्रमुख कंपनी इंफो एज (इंडिया) लिमिटेड ने अपन शिक्षा पोर्टल शिक्षा डॉट कॉम लॉन्च किया। इस वेब पोर्टल पर शिक्षा से संबंधित जानकारियों को एक ही जगह उपलब्ध करवाया जाएगा। कंपनी की योजना अपने इस नए पोर्टल में अगले तीन वर्षों में 20 करोड़ से 40 करोड़ रुपये निवेश करने की […]
डियाजियो बढ़ाएगी 4,155 करोड़ रुपये तक बिक्री
विश्व की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी डियाजियो की भारत में पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी डियाजियो इंडिया का बिक्री के स्तर को अगले तीन वर्षों में बढ़ाकर 4,154.9 करोड़ रुपये करने का विचार है। भारतीयों की बढ़ती आय और उनके शराब पीने के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए कंपनी ने यह लक्ष्य तय किया […]
डॉ. रेड्डीज का शुध्द लाभ घटा
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज का 31 मार्च को समाप्त हुई चौथी तिमाही में शुध्द लाभ 39.65 प्रतिशत घटकर 162.26 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 268.9 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 9.78 प्रतिशत घट कर 1,038.47 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की […]
जेरॉक्स बढ़ाएगी चैनल भागीदारों की तादाद
दस्तावेज प्रबंधन कंपनी जेरॉक्स भारत में और 150 चैनल भागीदार बनाएगी। कंपनी ने अपने उत्पादों के विपणन और बढ़ावा देने पर 20 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने नई दिल्ली में प्रिंटरों की नई शृंखला का लॉन्च किया। कंपनी ये उत्पाद बाद में 162 देशों में भी पेश करेगी। जेरॉक्स इंडिया […]
वाइब्रैंट करेगी अमेरिका में अधिग्रहण
हैदराबाद की कंपनी वाइब्रैंट डिजिटल की योजना इस साल अमेरिका की एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी को 400 करोड रुपये निवेश कर खरीदने की है। यह कंपनी का अधिग्रहण का चौथ मौका होगा। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश रेड्डी का कहना है, ‘हम आशय पत्र हस्ताक्षर करने के काफी करीब हैं और हमें उम्मीद […]
भड़की जाए है कच्चे तेल की आग आहिस्ता…
प्रमुख तेल उत्पादक देश सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में बढ़ोतरी के बावजूद भी एशियाई बाजार में तेल की कीमतों में तेजी का रुख रहा। सुबह के कारोबार में न्यू यॉर्क के प्रमुख तेल कांट्रैक्टर लाइट स्वीट क्रूड में जून अनुबंध के लिए तेल की कीमतों में 19 सेंट का उछाल आया और कीमतें 127.24 डॉलर […]
