Editorial: बाजार में एसएमई आईपीओ की लहर
औपचारिक ऋण तक सीमित पहुंच और उच्च निगरानी लागत से लंबे समय से परेशान भारत के लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमई) पारंपरिक रूप से वित्त के अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भर रहे हैं। बैंक अक्सर सूचना की खामियों और गिरवी के अभाव के कारण उन्हें जोखिम भरा मानते हैं। इस पृष्ठभूमि में, प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश या […]
Editorial: ORS लेबल पर प्रतिबंध के बाद अन्य उत्पादों पर भी पुनर्विचार होना चाहिए
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की ओर से खाद्य एवं पेय पदार्थ निर्माताओं द्वारा ‘ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन’ (ओआरएस) शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का परामर्श बहुत पहले आ जाना चाहिए था। बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आठ साल से चलाए जा रहे अभियान का नतीजा यह परामर्श है कि उत्पादों […]
Editorial: भारतीय वित्तीय क्षेत्र में बढ़ी विदेशी कंपनियों की दिलचस्पी
देश के वित्तीय क्षेत्र में विदेशी कंपनियों की अभिरुचि महत्त्वपूर्ण रूप से बढ़ रही है। उदाहरण के लिए गत सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी एनबीडी पीजेएससी ने मझोले आकार के निजी बैंक आरबीएल बैंक में 26,850 करोड़ रुपये यानी करीब 3 अरब डॉलर के निवेश का समझौता किया। इसके जरिये वह बैंक में 60 […]
डिजिटल युग में श्रम सुधार: सरकार की नई श्रम शक्ति नीति में एआई और कौशल पर जोर
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की मसौदा राष्ट्रीय श्रम नीति यानी श्रम शक्ति नीति सही इरादों वाली प्रतीत होती है। इसका लक्ष्य एक निष्पक्ष, समावेशी और भविष्य की दृष्टि से तैयार व्यवस्था बनाने की है जहां हर श्रमिक फिर चाहे वह औपचारिक क्षेत्र का हो, असंगठित क्षेत्र का या गिग वर्कर, उसकी गरिमा का ध्यान रखा […]
Editorial: पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) दीवाली के बाद होने वाले घातक प्रदूषण से जूझ रहा है और इस बीच यह बात याद रखने लायक है कि इस वर्ष फसल अवशेषों यानी कि पराली को जलाने का वायु प्रदूषण में उतना अधिक योगदान नहीं रहा है। ध्यान रहे कि आमतौर पर ठंड का मौसम शुरू होने पर […]
Editorial: शेयर बाजार में सपाट प्रदर्शन, घरेलू निवेशकों का उत्साह बरकरार
पिछली दीवाली से अब तक शेयर बाजार अपेक्षाकृत सपाट स्तर पर रहा। निफ्टी और सेंसेक्स को 5.6 फीसदी की मामूली वृद्धि हासिल हुई जबकि व्यापक एनएसई 500 करीब 3.7 फीसदी ही ऊपर है। मिडकैप्स 250 में 4.5 फीसदी की तेजी आई जबकि स्मॉलकैप्स 250 में 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इक्विटी से होने […]
Editorial: क्षमता निर्माण — भारत में डेटा केंद्रों से AI सामर्थ्य में होगा सुधार
अल्फाबेट का विशाखापत्तनम में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का बड़ा केंद्र बनाने का निर्णय भारत के तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर उद्योग को पूरी तरह बदल देने वाला हो सकता है। गूगल की मूल कंपनी द्वारा इस परियोजना में अगले 5 साल के दौरान 15 अरब डॉलर का निवेश करने की बात कही गई है। यह निवेश […]
Editorial: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की सफल लिस्टिंग ने खोले दरवाजे, भारत में MNCs की लिस्टिंग का नया दौर शुरू
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की गत सप्ताह शानदार सूचीबद्धता हुई। इसने इश्यू कीमत से 50 फीसदी से अधिक लाभ अर्जित किया। जाहिर है इश्यू अवधि के दौरान निवेशकों ने इसमें जबरदस्त रुचि दिखाई। इस इश्यू के साथ ही एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स उन बहुराष्ट्रीय कंपनियों में शुमार हो गई है जो भारत में सूचीबद्ध हैं। ह्युंडै मोटर इंडिया […]
Editorial: पीएफ के प्रबंधन में सुधार की जरूरत, आरबीआई की सिफारिशों पर विचार करेगा ईपीएफओ
सभी फंड प्रबंधकों का यही लक्ष्य होता है कि वे निवेशकों को बेहतर रिटर्न मुहैया कराएं लेकिन लंबी अवधि के दौरान कुछ ही फंड प्रबंधक लगातार इस लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं। निवेश की जाने वाली राशि पर मिलने वाले रिटर्न को कई कारक प्रभावित करते हैं। इनमें फंड प्रबंधकों का कौशल भी शामिल […]
टैरिफ, निवेश और अनिश्चितता: अमेरिका की नीतियों का वैश्विक आर्थिक परिदृश्य
अमेरिका की व्यापार नीति से संबंधित अनिश्चितता अभी भी वैश्विक आर्थिक बहस पर हावी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा जारी वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) के अक्टूबर संस्करण में कहा गया कि वैश्विक वृद्धि में कमी के जोखिम अप्रैल की तुलना में थोड़े कम हुए हैं लेकिन अभी भी वे ऊंचे स्तर पर हैं। अब […]









