facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

अदाणी की कंपनी ने बनाया 12.05 करोड़ टन रेल कार्गो की आवाजाही का रिकॉर्ड

Last Updated- May 17, 2023 | 10:49 PM IST
Adani ports

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) ने वित्त वर्ष 2023 में अब तक के सर्वाधिक 12.05 करोड़ टन रेल कार्गो की आवाजाही का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले का रिकॉर्ड 9.86 करोड़ टन की आवाजाही का था। वित्त वर्ष 2023 में एपीएसईजेड ने रेल कार्गो के संचालन से करीब 14,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया।

रेलवे की सामान्य प्रयोजन वैगन निवेश योजना के तहत रेल के जरिये आने-जाने वाला माल साल भर पहले के मुकाबले 62 फीसदी बढ़ा है। मुंद्रा पोर्ट ने वित्त वर्ष 2023 में 15,000 से अधिक कंटेनर ट्रेनों की आवाजाही के जरिये भारत के आयात-निर्यात में स्थिति मजबूत की है।

Also read: सेबी को मिली मोहलत, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी 14 अगस्त तक अदाणी जांच की रिपोर्ट

वित्त वर्ष 2023 में मुंद्रा पोर्ट के जरिये दोहरे स्टैक वाले कंटेनर ट्रनों की आवाजाही में पिछले साल के मुकाबले 4.3 फीसदी की वृद्धि हुई। ट्रेन पर कंटेनरों की डबल स्टैक लोडिंग से परिवहन में ऊर्जा की बचत होती है और यह एक भरोसेमंद तरीका है। साथ ही इससे प्रति इकाई लागत में कमी आती है और ग्राहक संतुष्टि को बेहतर करने में मदद मिलती है।

First Published - May 17, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट