facebookmetapixel
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिव

नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने नौ स्थानों पर की छापेमारी

Last Updated- May 16, 2023 | 1:12 PM IST
CBI

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को कई राज्यों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधायक किरण देवी और राज्यसभा सदस्य प्रेम चंद गुप्ता से संबंधित नौ ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कथित घोटाले में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद ये छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि बिहार के आरा तथा पटना में किरण देवी तथा उनके पति अरुण सिंह के परिसरों और गुरुग्राम, रेवाड़ी, नोएडा तथा दिल्ली में गुप्ता के परिसरों पर छापेमारी की गई।

यह मामला राजद के प्रमुख लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान कथित तौर पर उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई नियुक्तियों से जुड़ा है। केंद्रीय रेलवे में भर्ती के नियमों तथा प्रक्रियाओं का कथित तौर पर उल्लंघन कर नियुक्तियां की गई थीं।

आरोप है कि नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया, लेकिन पटना के कुछ निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर तथा हाजीपुर में स्थित विभिन्न जोनल रेलवे में स्थानापन्न (सब्स्टिट्यूट) के रूप में नियुक्त किया गया।

First Published - May 16, 2023 | 1:12 PM IST

संबंधित पोस्ट