facebookmetapixel
Budget 2026: पढ़ाई से लेकर कमाई तक! बजट में स्टूडेंट्स के लिए 5 बड़ी घोषणाएं, जिससे बदलेगा भविष्यसरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, गया कहां; ₹1 के कैलकुलेशन से समझें बजट का पूरा लेखा-जोखाBudget 2026: SGB पर नियम बदले, एक्सचेंज से खरीदे बॉन्ड पर टैक्स लगेगा; टैक्स-फ्री एग्जिट का रास्ता बंदकर्ज लेकर शेयर या म्युचुअल फंड में निवेश करते हैं? बजट में सरकार ने दे दिया बड़ा झटकाBudget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कन

एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयरएशिया इंडिया के टिकट एक ही वेबसाइट से बुक होंगे

Last Updated- March 28, 2023 | 11:13 PM IST
Air India

एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया ने एक एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली (unified reservation system) लागू की है जिसकी मदद से यात्री दोनों एयरलाइन के टिकट एक ही वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

यह कदम एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयरएशिया इंडिया के विलय की प्रक्रिया का ही हिस्सा है।

विलय के बाद सम्मिलित एयरलाइन किफायती दाम पर विमानन सेवा देने पर जोर देगी।

मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, टाटा समूह की इन दोनों एयरलाइंस ने सोमवार से एक एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली एवं वेबसाइट शुरू कर दी है।

इस व्यवस्था के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयरएशिया इंडिया की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बुकिंग एक ही वेबसाइट पर की जा सकेगी।

First Published - March 28, 2023 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट