facebookmetapixel
Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर लैब्स, एनिमेशन से लेकर स्पोर्ट्स तक, इस बार में बजट में Gen Z के लिए क्या-क्या है?Budget 2026: बड़ी राहत! सीतारमण का ऐलान- मोटर एक्सीडेंट क्लेम के ब्याज पर अब नहीं लगेगा टैक्सBudget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में वित्त मंत्री का एक एलान और निवेशकों के डूब गए ₹9 लाख करोड़, समझें पूरा मामला6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर फरवरी में घटकर 6.44 फीसदी पर पहुंची

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर फरवरी में घटकर 5.95 फीसदी रही जो जनवरी के छह फीसदी से कम है।

Last Updated- March 13, 2023 | 7:42 PM IST
खाद्य मुद्रास्फीति के दबाव की अनदेखी संभव नहीं- RBI गवर्नर शक्तिकांत दासRBI MPC Meet: It is not possible to ignore the pressure of food inflation – RBI Governor Shaktikanta Das

खाने-पीने की चीजों एवं ईंधन की कीमतों में नरमी के बीच खुदरा महंगाई दर (retail inflation) फरवरी में मामूली घटकर 6.44 फीसदी पर रही। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में 6.52 फीसदी जबकि फरवरी, 2022 में 6.07 फीसदी थी।

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर फरवरी में घटकर 5.95 फीसदी रही जो जनवरी के छह फीसदी से कम है।

नवंबर और दिसंबर, 2022 को छोड़कर खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी, 2022 के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के संतोषजक दायरे (टॉलरेंस लेवल) की ऊपरी सीमा छह फीसदी से ऊपर रही है।

आरबीआई ने 2022-23 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

रिजर्व बैंक को खुदरा मुद्रस्फीति दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

आरबीआई बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए पिछले साल मई से अब तक नीतिगत में 2.5 फीसदी वृद्धि कर चुका है।

First Published - March 13, 2023 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट