facebookmetapixel
बजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावट

Potato production: 15 से 20 फीसदी बढ़ सकता है आलू उत्पादन

इस साल आलू की बंपर पैदावार हो सकती है क्योंकि पिछले साल दाम ज्यादा मिलने के कारण किसानों ने आलू की बोआई ज्यादा की है

Last Updated- February 06, 2023 | 5:02 PM IST
Potato

इस साल आलू की बंपर पैदावार हो सकती है क्योंकि पिछले साल दाम ज्यादा मिलने के कारण किसानों ने आलू की बोआई ज्यादा की है। साथ ही अब तक मौसम इस फसल के अनुकूल है। इस बार फिलहाल आलू पर बीमारी का प्रकोप भी नहीं देखा गया है। पिछले साल बीमारी के कारण उत्पादन में गिरावट आई थी।
आलू का उत्पादन 600 लाख टन पार कर सकता है
राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान के कार्यकारी निदेशक पी के गुप्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि पिछले साल किसानों को आलू के दाम अच्छे मिले थे। जिससे उन्होंने आलू की बोआई 15 से 20 फीसदी ज्यादा की है। इसके साथ ही अब मौसम भी आलू की फसल के अनुकूल रहा है। लिहाजा इस साल अब तक परिस्थितियों को देखते हुए आलू का उत्पादन 15 से 20 फीसदी बढ़ने की संभावना है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021—22 में करीब 536 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ था, जो वर्ष 2020—21 के उत्पादन करीब 561 लाख टन से कम था। इस साल 600 लाख टन से ज्यादा आलू पैदा होने का अनुमान है। जो अब तक की रिकॉर्ड पैदावार है। इस समय आलू की early crop की आवक हो रही है। बीज और कोल्ड स्टोर वाले आलू की आवक 20 फरवरी के बाद शुरू होने लगेगी।

पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बंसल कहते हैं कि इस साल राज्य में 105 से 110 लाख टन आलू का उत्पादन होने की संभावना है। पिछले साल आलू का उत्पादन 90 लाख टन से भी कम था। इस साल उत्पादन बढ़ने की वजह बोआई ज्यादा होने के बीच अब तक आलू को बीमारी से नुकसान नहीं होना है। पिछले साल बीमारी लगने से काफी नुकसान हुआ था।

उत्तर प्रदेश के आलू किसान बटुक नारायण मिश्रा कहते हैं कि पिछले साल आलू के दाम काफी अच्छे मिले। जिससे किसानों ने खेतों में खूब आलू लगाया है। जिससे इस साल पैदावार भी ज्यादा होगी।

First Published - February 6, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट