इतिहासकार एवं जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी एन अरूलमुरूगन ने बताया कि इन शैलचित्रों के बारे में पहले पता नहीं था, उनमें 5000 ईसापूर्व काल की नृत्य की भाव-भंगिमाएं हंै।
उन्होंने बताया कि लाल रंग से बने ये चित्र इतिहासकारों के एक दल को किले के अध्ययन के दौरान मिले। इस दल में वह स्वयं भी शामिल थे।
उन्होंने कहा, किले के शैलचित्रों से जिले के प्रागैतिहासिक काल के बारे में पता चलता है। वे सिथनवसाल के शैलचित्रों, जो सातवीं से नौवीं सदी के बीच के हैं, से अधिक पुराने हैं।
भाषा