वे यहां खाद्य े गवर्नेंस े पर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन गवर्नेंस नाउ ने एसोसिएशन आफ बायोटेक्नालाजी लेड इंटरप्राइजेज के साथ मिलकर किया था।
उन्होंने कहा, े उत्पादकता बढाने में जैव प्रौद्योगिकी बड़ी भूमिका निभा सकती है। इस सारे मुद्दे पर स्वस्थ वैग्यानिक बहस की जरूरत है क्योंकि यह न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में विवादास्पद है और बहस के दोनों पक्ष में मजबूत तर्क दिए जा रहे हैं। े
इसी कार्यक्रम में कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव दलीप सिंह ने कहा, े बढ़ती जनसंख्या तथा खाद्य की बढ़ती मांग के मद्देनजर, भविष्य जैव प्रौद्योगिकी में ही है। े
भाषा