Business Standard
Advertisement
Gold-Silver Price: डॉलर की तेजी और ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से सोने-चांदी में आई गिरावटसेबी का बड़ा प्रस्ताव: वित्तीय कंपनियों को मिलेगी सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट की अनुमति, विज्ञापन नियम होंगे आसानAI कंपनियों के लिए जोखिम ढांचा और नया कानून लाएगी सरकार, संसद में इस साल पेश हो सकता है विधेयकStock Market: आईटी-मेटल शेयरों की बिकवाली से बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 893 अंक टूटाब्याज दरों में गिरावट से CD जारी करने में तेजी, जून में बैंकों ने जुटाए ₹1 लाख करोड़अल नीनो ने बढ़ाई उद्योग की चिंता, मॉनसून के कमजोर रहने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंकाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजर
अन्य समाचार कश्मीर की समस्या का समाधान भारत और पाकिस्तान का पुन: एकीकरण: काटजू
'

कश्मीर की समस्या का समाधान भारत और पाकिस्तान का पुन: एकीकरण: काटजू

PTI

- December,08 2012 7:03 PM IST

उन्होंने कहा, कश्मीर समस्या का मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान का विभाजन है जो बहुत ही फर्जी तर्क के आधार पर हुआ है - द्विराष्ट्र सिद्धांत , कि हिंदू और मुसलमान अलग अलग राष्ट्र हैं। मैं पाकिस्तान को एक वैध राष्ट्र नहीं मानता क्योंकि इसके गठन का आधार द्विराष्ट्र सिद्धांत है और मैं द्विराष्ट्र सिद्धांत स्वीकार नहीं करता।

काटजू ने कहा, इसलिये कश्मीर समस्या का एकमात्र समाधान एक मजबूत, धर्मनिरपेक्ष, आधुनिक मानसिकता वाली सरकार के अधीन भारत और पाकिस्तान का पुन: एकीकरण ही है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार मजबूती से धार्मिक हठ से मुकाबला करेगी और धर्मांधता बर्दाश्त नहीं करेगी।

काटजू ने कहा कि 1857 के बाद ब्रिटिश शासन ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने के लिये द्विराष्ट्र सिद्धांत को बढ़ावा दिया था।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement