Business Standard
Advertisement
RRP इलेक्ट्रॉनिक्स और ओर्विस सेमी मिलकर तैयार करेंगे स्वदेशी लो-लाइट इमेजिंग टेक्नोलॉजीBEL Share Price: नतीजों के बाद 4.5% टूटा शेयर, अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें? जानें ब्रोकरेज की रायदेश के औद्योगिक उत्पादन में जोरदार उछाल, जून में IIP ग्रोथ रेट बढ़कर 7.3 प्रतिशत पर पहुंचीIndo-MIM IPO में लगाया है पैसा? आज आएगा अलॉटमेंट, BSE-NSE पर ऐसे करें स्टेटस चेकबार-बार ट्रेन से करते हैं सफर? इन 5 IRCTC  Credit Cards से टिकट बुकिंग पर मिलेंगे शानदार रिवॉर्ड्सदेश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?TVS Motor का शेयर ऑल टाइम हाई पर, ₹2 लाख करोड़ मार्केट कैप से बस चंद कदम दूरमिडकैप-स्मॉलकैप में पैसा लगाने का सही समय? मोतीलाल ओसवाल ने बताई निवेश की नई रणनीति
अन्य समाचार गुरुद्वारा अधिकारी पीडि़तों को दान की रकम बांटने के लिए कर रहे हैं काम
'

गुरुद्वारा अधिकारी पीडि़तों को दान की रकम बांटने के लिए कर रहे हैं काम

PTI

- September,06 2012 2:13 PM IST

विस्कोंसिन के गुरुद्वारे में गोलीबारी की घटना से सिख समुदाय के हिल उठने के एक महीने बाद गुरुद्वारे के अधिकारी बिना किसी टकराव के पीडि़तों के परिवारों के बीच दान के जरिए हासिल छह लाख डालर को निष्पक्ष तरीके से वितरित करने का तरीका ढूंढ रहे हैं।

पांच अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना मंे सिख समुदाय के छह सदस्यों के मारे जाने के बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया से मदद के लिए हाथ बढ़े थे।

एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार समुदाय को करीब पांच लाख से छह लाख डालर दान के तौर पर मिले और अब गुरुद्वारा के अधिकारी चाहते हैं कि इस धन को निष्पक्ष तरीके से दुखद घटना के पीडि़तों के बीच वितरित कर दिया जाए।

हालांकि, अधिकारियों को अब भी फैसला करना है कि क्या सभी परिवारों को समान राशि दी जाएगी या यह धन सिर्फ उन परिवारों को दिया जाएगा जिनके रिश्तेदार उस दुर्घटना में घायल हुए थे या मारे गए थे।

अधिकारियों के समक्ष यह भी सवाल है कि क्या धन को उन लोगों के बीच बांटा जाना चाहिए जो गोलीबारी के वक्त मंदिर में थे और घटना से उन्हें भावनात्मक आघात लगा।

जारी :भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement