Business Standard
Advertisement
2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, दायर हुई PIL6 साल बाद सरकार ने क्यों बदला UPI का नियम? क्या ₹20,000 करोड़ का खर्च है वजह, जानें 15 अक्टूबर से क्या बदलेगा39% तक का मिलेगा रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल को पसंद BEL, M&M, टाइटन समेत ये 5 शेयरत्योहारों से पहले खाद्य तेल की रिकॉर्ड खरीदारी, आयात 11 महीने के उच्चतम स्तर परमल्टीबैगर Defence शेयर Solar Industries पर 3 ब्रोकरेज बुलिश, Omnia डील के बाद 46% तक तेजी की गुंजाइश₹2,000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर फीस क्यों? समझें 6 साल बाद क्यों बदला नियमछोटे कारोबारियों के लिए विदेश में सामान बेचना हुआ आसान, ₹3 लाख तक के निर्यात पर नहीं चाहिए RCMC2,000 रुपये से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, कारोबारी बोले: ग्राहकों से वसूली जाएगी रकमPF के लिए वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 12 साल बाद बदलाव; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदासमुद्र में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
अन्य समाचार बेची गयी किशोरी बरामद, बेचने खरीदने वाले गिरफ्तार
'

बेची गयी किशोरी बरामद, बेचने खरीदने वाले गिरफ्तार

PTI

- August,29 2012 3:23 PM IST

29 अगस्त

लखनादोन थाने में ग्राम खेरेशिकारा की एक 16 वर्षीय आदिवासी किशोरी के गुम हो जाने की रिपोर्ट चार माह पूर्व उसके परिजनों ने दर्ज करायी थी। पुलिस द्वारा इस मामले की तहकीकात की जा रही थी। सोमवार को पुलिस की टीम ने गुना जिले के जैतपुर बजरंगगढ़ क्षेत्र से किशोरी को प्रभु एवं कल्याण सिंह के पास से बरामद किया।

लखनादोन थाना प्रभारी पी एस बालरे ने बताया कि पीडि़त किशोरी को गांव के ही बचन सिंह, मनीराम व रेखा बाई चार माह पूर्व बहला-फुसला कर मजदूरी करने के बहाने से घर में बिना बताये गुना ले गये थे, जहां किशोरी को उन्होंने प्रभु एवं कल्याण सिंह के पास बेच दिया था। गुना के प्रभु एवं कल्याण सिंह ने लगातार किशोरी के साथ बलात्कार किया तथा फिर उससे वेश्यावृत्ति भी करायी।

पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगा कर ले जाने व बेचने वाले तथा उसे खरीद कर बलात्कार करने वाले व वेश्यावृत्ति कराने वाले खेरेशिकार निवासी 20 वर्षीय बचन सिंह, 25 वर्षीय मनीराम लोधी, 22 वर्षीय रेखाबाई तथा जेतपुर बजरंगगढ निवासी 35 वर्षीय प्रभु तोरल, 25 वर्षीय कल्याण सिंह को धारा 363, 370, 376, तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement