Business Standard
Advertisement
निवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलावMaruti Suzuki: रिकॉर्ड बिक्री से राजस्व चमका, लेकिन मार्जिन पर बढ़ती लागत का दबावEditorial: तेल, महंगाई और वैश्विक संकट के बीच ब्याज दरों पर विराम के आसारRBI की ‘इंतजार करो और देखो’ की रणनीति, ब्याज दरें स्थिर रहने के आसारजेनज़ी ने उजागर की खामी क्या लाभ ले पाएगा विपक्ष?UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?
अन्य समाचार मुखर्जी के बाद कौन है सरकार में नंबर दो ?
'

मुखर्जी के बाद कौन है सरकार में नंबर दो ?

PTI

- July,16 2012 5:53 AM IST

केंद्रीय मंत्रिपरिषद से प्रणव मुखर्जी के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद दूसरे स्थान पर शरद पवार का नाम होने से आज इस तरह की अटकलें शुरू हो गयीं कि क्या पवार सरकार में दूसरे नंबर पर हैं।

सूची में राकांपा नेता तथा कृषि मंत्री पवार का नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ए के एंटनी, पी चिदंबरम और एस एम कृष्णा से भी उपर देखा गया। उक्त सभी कांग्रेसी नेता सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के सदस्य हैं।

अटकलें हैं कि क्या पवार सरकार में दूसरे नंबर पर हैं जिनका नाम अब तक संप्रग सरकार के दूसरे नंबर के नेता माने जाने वाले प्रणव मुखर्जी की जगह आया है।

मुखर्जी हमेशा सरकार में नंबर दो माने गये और प्रधानमंत्री के आधिकारिक विदेश दौरों के समय वह दिल्ली में ही रहते थे।

इस बारे में जब प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों से बात की गयी तो उन्होंने इस धारणा को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह महज वेबसाइट संभालने वाले लोगों की ओर से सामान्य तौर पर किया गया है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक दृष्टिकोण नहीं है।

हालांकि शाम तक वेबसाइट से कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची नदारद दिखी और केवल राज्य मंत्रियों :स्वतंत्र प्रभार: तथा राज्य मंत्रियों की सूची वहां देखने को मिली।

कांग्रेस ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि मुखर्जी के सरकार से हटने के बाद कांग्रेस को लोकसभा में सदन के नेता का नाम भी तय करना है, जिस पर पहले खुद पूर्व वित्त मंत्री मुखर्जी काबिज थे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement