Business Standard
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक
अन्य समाचार पाक ने अफगानिस्तान के लिये नाटो के सामान की आवाजाही को अनुमति देना शुरू किया
'

पाक ने अफगानिस्तान के लिये नाटो के सामान की आवाजाही को अनुमति देना शुरू किया

PTI

- July,05 2012 4:45 AM IST

पाकिस्तान ने आज कराची के एक प्रमुख बंदरगाह से नाटो के लिये सामान की आपूर्ति की अनुमति दे दी ।

इससे पहले कल पाकिस्तान ने अफगानिस्तान जाने वाले रास्तों को सात महीने की बंदी के बाद खोलने की अनुमति दे दी थी । पाकिस्तान ने नाटो हवाई हमले में अपने 24 सैनिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका से माफी मांगने के लिये कहा था और उसने आपूर्ति रोक दी थी ।

पाकिस्तान के दूसरे सबसे व्यस्त बंदरगाह पोर्ट कासिम के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि उन्हें निर्देश मिले हैं कि बंदरगाह जब तक सामान पड़ा रहा उस अवधि तक का विलंब शुल्क लेने के बाद नाटो आपूर्ति बहाल किये जाने कोे अनुमति दे दी जाये ।

दक्षिणी पश्चिमी बलूचिस्तान में चमन जमीनी सीमा पारगमन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें निर्देश मिला है कि अफगानिस्तान में नाटो को सामान की आपूर्ति प्रक्रिया के लिये तैयार रहें ।

इससे पहले पाकिस्तान की कैबिनेट की रक्षा समिति ने गत रात फैसला किया था कि अमेरिका द्वारा नाटो हवाई हमले पर माफी मांगे जाने के बाद नाटो के सामान को अफगानिस्तान ले जाये जाने की अनुमति दे दी गई है ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement