Business Standard
Advertisement
एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टूटे टाटा स्टॉक्स, TCS समेत इन 4 शेयरों का कैसा है टेक्निकल सेटअप?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरन
अन्य समाचार रसूल को अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए: बेदी
'

रसूल को अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए: बेदी

PTI

- July,06 2013 9:23 AM IST

पूर्व भारतीय कप्तान बेदी ने जिम्बाब्वे दौरे पर सीनियर टीम में रसूल के शामिल किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रेट्र से कहा, रसूल इसका हकदार था और उसे इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। उसमें शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल करने की काबिलियत है।

यह दोयम दर्जे की टीम है इसलिये सवाल उठता है कि जब आफ स्पिनर अश्विन ब्रेक के बाद वापसी करेंगे तो क्या होगा।

बेदी ने कहा, रसूल को अश्विन से प्रतिद्वंद्विता के बारे में क्यों सोचना चाहिए? अश्विन ने अपनी जगह बना ली है और अब टीम प्रबंधन को अपनी काबिलियत से प्रभावित करने की रसूल की बारी है। अश्विन वापसी करेगा, सिर्फ इसिलये रसूल को मौके का फायदा उठाने से नहीं रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा, भगवान ने उसे मौका दिया है और उसे सही तरह से इस मौके का फायदा उठाना चाहिए।

बेदी ने रसूल की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, वह तकनीकी रूप से काफी अच्छा आफ ब्रेक गेंदबाज है। मैं उससे कहता था कि तुम्हारा पहला इतना अच्छा है कि तुम्हें दूसरे की जरूरत कभी नहीं होगी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement