Business Standard
Advertisement
डिजिटल पेमेंट नियमों में बदलाव,UPI पर MDR से 10,000 करोड़ रुपये तक सरकार को मिल सकता है बड़ा राजस्वNDA सांसदों की बैठक में खेल और रोजगार पर फोकस, युवाओं के लिए बढ़ते अवसरों का दिया गया ब्यौरा1991 के आर्थिक सुधारों ने बदली भारत की दशा, उसके बाद भारतीय अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: जयराम रमेशखनिज ब्लॉकों की नीलामी के बाद भी धीमी रफ्तार, 720 में केवल 105 खदानें शुरूREIT और InvIT निवेशकों को बड़ी राहत, नई टैक्स व्यवस्था में भी डिविडेंड रहेगा पूरी तरह टैक्स फ्रीडिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का दिया निर्देशFuel Prices: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार रखेगी नजर, जरूरत पड़ने पर उठाएगी कदमTax Amendment Bill 2026: विदेशी निवेशकों के लिए आसान होंगे टैक्स नियम, लोकसभा में विधेयक पेशNSE क्लोजिंग प्राइस विवाद से बदला म्युचुअल फंड NAV, निवेशकों पर दिखा अलग-अलग असरMeta के अधिकारियों से आज सरकार की बैठक, WhatsApp और कंटेंट मॉडरेशन पर होंगे सवाल
अन्य समाचार आसाराम के कर्मचारी पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष नहीं उपस्थित हुए
'

आसाराम के कर्मचारी पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष नहीं उपस्थित हुए

PTI

- August,30 2013 1:33 AM IST

गौरतलब है कि जोधपुर पुलिस एक नाबालिग लड़की द्वारा आसाराम पर लगाए गए बलात्कार के आरोपों की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, हमने उनसे आज जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा था और दिनभर उनकी प्रतीक्षा की। लेकिन तीनों में से कोई भी आश्वासन देने के बावजूद पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुआ।

पुलिस ने हालांकि कहा कि उन तीनों के बयान से अधिक वे पूछताछ के लिए आसाराम के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आसाराम के तीन कर्मचारियों गुरूकुल की वार्डन शिल्पी, गुरूकुल के अटेंडेंट केशव और आश्रम के सेवादार शिव जो घटना के दिन मनाई आश्रम में उनके साथ था, उन्हें सम्मन जारी करके 29 अगस्त को जोधपुर में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया था। इस बीच, पुलिस ने फैसला किया है कि वह 30 अगस्त के बाद उपस्थित होने के लिए आसाराम को कोई राहत नहीं देगी।

अधिकारी ने कहा, अगर समय सीमा समाप्त होने तक आसाराम उपस्थित नहीं होते हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी की व्यवस्था करेंगे और उन्हें पूछताछ के लिए यहां लाएंगे।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement